PALI SIROHI ONLINE
बाली बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं ने देसूरी के समीप ढालोप स्थित श्री रघुनाथ पीर धूणी के भव्य मंदिर नव-निर्माण के ऐतिहासिक भूमि पूजन के पश्चात बाबा रामदेवजी महाराज के चरणों में शीश नवाकर सर्वकल्याण की प्रार्थना की।
बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं ने कहा कि धूणी पर केसरिया चादर अर्पित करते हुए मन में एक ही भाव रहा; समाज की आस्था और संस्कारों की यह पवित्र ज्योत सदैव प्रज्ज्वलित रहे।
पाली, जालोर, सिरोही, उदयपुर एवं राजसमंद सहित विभिन्न क्षेत्रों से उमड़ा हजारों श्रद्धालुओं का स्नेह और विश्वास इस आयोजन को और भी विशेष बना गया। यह भव्य मंदिर आने वाली पीढ़ियों के लिए आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकजुटता का प्रेरणादायी केंद्र बनेगा।
विधायक ने कहा कि यहां मिले अपार स्नेह, आत्मीयता और सम्मान ने मन को अभिभूत कर दिया। इस प्रेम और विश्वास का मैं सदैव ऋणी रहूंगा।




