• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति बाली की मासिक बैठक संपन्न

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 20, 2026
in Local
0
वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति बाली की मासिक बैठक संपन्न

PALI SIROHI ONLINE

वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति बाली की मासिक बैठक संपन्न
आज दिनांक 20.8.2026 को प्रातः 11:00 बजे वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति बाली की मासिक बैठक अध्यक्ष मोहम्मद अयूब खान ज़ई की अध्यक्षता में हुई


अध्यक्ष ज़ई ने इस बैठक में पधारने पर सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए अब तक वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति बालीद्वारा वृद्ध जनों केकल्याण हेतु किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी
सभी सदस्यों ने राजस्थान में सीनियर सिटीजन कार्ड नहीं बनने तथा सरकार द्वारा उक्त साइट को बंद कर रखा है उसे शीघ्र खुलवाने तथा कार्ड से मिलने वाली सुविधाएं सभी वरिष्ठ जनों को मिल सके इस हेतु सरकार को वरिष्ठ जनों की बात को पहुंचाने के लिए अध्यक्ष से निवेदन किया गया अध्यक्ष ने शीघ्र ही इस हेतु सभी वरिष्ठ जनों की बात सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया
सभी वरिष्ठ जनों ने एक स्वर में एक दिन के लिए भ्रमण पर नजदीक पर्यटन स्थल रणकपुर जाने की इच्छा जाहिर की जिसे सभी की सहमति से 6 सितंबर रविवार का दिन तय किया गया तथा भ्रमण पर सभी साथियों को चलने के लिए सचिव महोदय मूल सिंह राजपुरोहित ने निवेदन किया


बैठक को उपाध्यक्ष लकमाराम परमार बॉय ने भी संबोधित करते हुए सभी सदस्यों को इस बैठक में होने वाली बीमारियों से बचने तथा अपने स्वास्थ्य का पूर्ण ध्यान रखने हेतु निवेदन किया तथा भ्रमण पर सभी को चलने का निवेदन किया
भामाशाह रमेश सिंह राजपुरोहित व्यास ए वन चिक्की लोनावाला बोया ने बाली वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति को दीपावली के अवसर पर कार्डियक एम्बुलेंस देने की घोषणा की है अध्यक्ष ज़ई एवं समस्त पदाधिकारीकरण एवं सदस्यों ने तहे दिल से इस कार्य हेतु रमेश सिंह राजपुरोहित व्यास की सहराना की उनके द्वारा समिति को सुसज्जित कार्डियक यूनिट युक्त एंबुलेंस उपलब्ध कराई जाएगी हृदय रोग के मरीजों को समय पर उपचार के लिए पाली जोधपुर उदयपुर रेफर करने में यह एंबुलेंस जीवन दायिनी सिद्ध होगी
पूर्व में भी रमेश सिंह राजपुरोहित व्यास ने वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति बाली को डेड बॉडी फ्रिज वह अनेक प्रकार की सुविधा वृद्ध जनों कोउपलब्ध करवाई है


एंबुलेंस आने पर उसके रखरखाव की जिम्मेदारी वरिष्ठ सदस्य शैतान पुरी गोस्वामी ने स्वयं ली
ज़ई ने बताया वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति बल्कि पिछले कई वर्षों से वरिष्ठ जनों एवं जरूरतमंदों की सेवा में समर्पित है समय-समय पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं जरूरतमंदों को मेडिसिन उपलब्ध कराना असहाय वृद्ध जनों को सपोर्टर कंबल एवंआर्थिक सहायता प्रदान करना राशन दिलवाना आदि
बेटी बचाओ नशा मुक्ति व स्वच्छता अभियान आदि में भी समिति की सक्रिय भूमिका रहती है ज़ई ने कहा कि समिति का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचना रहता है
बैठक को सचिव मूल सिंह राजपुरोहित शैतान पुरी गोस्वामी मिश्रीमल सोनी ने भी संबोधित करते हुए समिति द्वारा किए जाने वाले कार्यों की सराहना की


मूलचंद भाटी ने देशभक्ति का एक शानदार गीत प्रस्तुत कर सभी सदस्यों को मंत्र मुक्त कर दिया
इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य चुन्नीलाल परिहार की धर्मपत्नी कस्तू देवी का अचानक देहांत हो जाने पर समिति की सभी सदस्यों ने दुख प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
बैठक में लखमा राम परमार रामजी राम हुलास भाई थान सिंह सोलंकी रामलाल पालीवाल वेनाराम वर्मा खीमाराम पवार उदय सिंह राठौड़ सेला ईश्वर सिंह चौहान सेला मिश्रीमल सोनी मोहब्बत सिंह सोनीगरा बोया मूल सिंह राजपुरोहित मूलचंद भाटी आजाद शम्मा शैतान पुरी गोस्वामी अर्जुन सिंह सोलंकी जसाराम डांगी धनराज लखारा बाबूलाल आदि सैकड़ो वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे
अंत में सचिव मूल सिंह राजपुरोहित ने इस बैठक में पधारने पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए बैठक समाप्त की
मंच संचालन मूल सिंह राजपुरोहित ने किया

Previous Post

तखतगढ-फ्रेशर और फेयरवेल कार्यक्रम आयोजित,शिवांगी बनी स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर

Next Post

बीजापुर में श्री हरगंगा से श्री परशुराम महादेव तक 21 को निकलेगी 4 दिवसीय कावड़ यात्रा, भजन संध्या से होगा शुभारंभ

Next Post
बीजापुर में श्री हरगंगा से श्री परशुराम महादेव तक 21 को निकलेगी 4 दिवसीय कावड़ यात्रा, भजन संध्या से होगा शुभारंभ

बीजापुर में श्री हरगंगा से श्री परशुराम महादेव तक 21 को निकलेगी 4 दिवसीय कावड़ यात्रा, भजन संध्या से होगा शुभारंभ

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page