• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-नगर निकाय चुनाव की घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता लागू ,प्रशासन हुआ सक्रिय हटाए होडिंग, बैनर पोस्टर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 19, 2026
in Local
0
तखतगढ-नगर निकाय चुनाव की घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता लागू ,प्रशासन हुआ सक्रिय हटाए होडिंग, बैनर पोस्टर

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

नगर निकाय चुनाव की घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता लागू ,प्रशासन हुआ सक्रिय हटाए होडिंग, बैनर पोस्टर

तखतगढ 19 अगस्त (खीमाराम मेवाडा) राजस्थान प्रदेश मे एक साल देरी से आगामी 9 और 11 सितंबर को जिले की नगर निगम पाली सहित 9 नगर पालिकाओ के दो चरणो मे होने वाले आम चुनावो को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा चुनाव की घोषणा के साथ ही लिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बुधवार शाम 5 बजे से आदर्श आचार संहिता लागू करते ही सुमेरपुर उपखंड प्रशासन एव तखतगढ नगर पालिका प्रशासन सक्रिय हो गया। और सुमेरपुर एव तखतगढ नगर पालिका क्षेत्र के मुख्य बाजार, पुराना बस स्टैंड, स्वामी विवेकानंद बस स्टैंड, सहित मुख्य मार्गो, सर्किलो पर लगे राजनीतिज्ञ पार्टीयो, विभिन्न सरकारी योजनाओ, सामाजिक संगठनो, जनप्रतिनिधियों के होडिंग, बैनर, पोस्टर, हटाने की कार्रवाई युद्ध स्तर पर प्रारंभ कर दी है।


बुधवार शाम 5 बजे आदर्श आचार संहिता लागू होते ही नगर पालिका तखतगढ़ के अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार बंजारा के निर्देश पर प्रभारी रतन सांखला,कनिष्ठ अभियंता आकाश गोमतीवाल, एस आई मुकेश माली, सुरज चौधरी,जितेन्द्र घांची एव जमादार सहित नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा  लिफ्ट मशीन एवं जेसीबी मशीन की सहायता से विभिन्न स्थानों पर लगे होडिंग, बैनर,पोस्टर हटाने की कार्रवाई की गई है। 11 सितंबर को सुमेरपुर के 35 वार्ड और तखतगढ़ के 25 वार्ड दोनों नगर पालिकाओं के नगर निकाय चुनाव दुसरे चरण मे मतदान होंगे।  चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है।

Previous Post

पाली में जोधाणा स्वीट में लगी आगः फ्लोर में सामान जलकर राख, शॉर्ट सर्किट की आशंका

Next Post

अरावली एक्सप्रेस में यात्रियों से विवादः 7 उपद्रवी गिरफ्तार, RPF – GRP ने की संयुक्त कार्रवाई

Next Post

अरावली एक्सप्रेस में यात्रियों से विवादः 7 उपद्रवी गिरफ्तार, RPF - GRP ने की संयुक्त कार्रवाई

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page