PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के भाटून्द ग्राम में युवक का मोबाइल हैंग कर खाते से रुपयो की हुई ठगी, भाटूंद निवासी युवक ने नाना थाने में दर्ज कराया मामला
साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने शुरू की जांच, साइबर विशेषज्ञों की मदद से आरोपियों की तलाश तेज
बाली उपखंड के नाना थाना क्षेत्र के भाटूंद गांव में मोबाइल हैंग कर खाते से रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने नाना थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है।
नाना थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा ने बताया कि भाटूंद निवासी दिनेश कुमार पुत्र जीवाराम, जाति प्रजापत ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि अज्ञात आरोपियों ने उसके मोबाइल को हैंग कर उसके बैंक खाते से रुपये हड़प लिए।
मामले की रिपोर्ट मिलने के बाद नाना थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा साइबर विशेषज्ञों की मदद से ठगी से जुड़े लेनदेन, मोबाइल गतिविधियों एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

