• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली पुलिस DST की सयुक्त कार्यवाही एम्बुलेन्स टवेरा में भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त बरामद

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 17, 2026
in Local
0
पाली पुलिस DST की सयुक्त कार्यवाही एम्बुलेन्स टवेरा में भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त बरामद

PALI SIROHI ONLINE

पाली-मोनिका सेन IPS जिला पुलिस अधीक्षक पाली के निर्देशन में, ओमप्रकाश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली एवं  रतनाराम देवासी RPS वृत्ताधिकारी सोजत के निकटतम सुपरविजन में तथा जिला स्पेशल टीम (DST) व पुलिस थाना सिरियारी की सयुक्त टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए NDPS एक्ट में बड़ी सफल कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में पुलिस थाना सिरियारी टीम व जिला स्पेशल टीम (DST) द्वारा 300 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया व चार अभियुक्तो को गिरफतार कर तथा मादक पदार्थों के परिवहन में स्कोटिंग में प्रयुक्त एक अल्टो कार K10 VXI रजि० नम्बर डीएल 6 सीएम 2805 व अवैध डोडा पोस्त परिवहन में प्रयुक्त एम्बुलेन्स टवेरा रजि० नम्बर आरजे 39 पीए 0690 जब्त की गई।

घटना का विवरणः- एम्बुलेन्स टवेरा रजि० नम्बर आरजे 39 पीए 0690 में भरे 300 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद पुलिस थाना सिरियारी व जिला स्पेशल टीम (DST) की टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं परिवहन की रोकथाम हेतु करमाल तिराहे पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान नाकाबंदी स्थल पर एक एक अल्टो कार K10 VXI रजि० नम्बर डीएल 6 सीएम 2805 व एक एम्बुलेन्स टवेरा रजि० नम्बर आरजे 39 पीए 0690 संदिग्ध अवस्था में आती दिखाई दी। जिस पर पुलिस थाना सिरियारी टीम व जिला स्पेशल टीम (DST) को संदेह हुआ। पुलिस टीम द्वारा सतर्कता एवं तत्परता दिखाते हुए उक्त अल्टो कार K10 VXI रजि० नम्बर डीएल 6 सीएम 2805 व एम्बुलेन्स टवेरा रजि० नम्बर आरजे 39 पीए 0690 को चेक कर नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान एम्बुलेन्स टवेरा रजि० नम्बर आरजे 39 पीए 0690 में रखे कट्टों में बड़ी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त छिपाकर रखा हुआ पाया गया। बरामद मादक पदार्थ का नियमानुसार वजन करने पर कुल 300 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त पाया गया। पुलिस द्वारा 300 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त एवं परिवहन में प्रयुक्त एक अल्टो कार K10 VXI रजि० नम्बर डीएल 6 सीएम 2805, एम्बुलेन्स टवेरा रजि० नम्बर आरजे 39 पीए 0690 को जब्त कर NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान प्रारंभ किया गया है। बरामद मादक पदार्थ के स्रोत, गंतव्य, खरीद-फरोख्त एवं तस्करी नेटवर्क से जुड़े बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज के संबंध में गहन अनुसंधान किया जा रहा है।

पुलिस थाना सिरियारी व जिला स्पेशल टीम (DST) द्वारा किए गए प्रयासः पुलिस थाना सिरियारी व
जिला स्पेशल टीम (DST) द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आसूचना तंत्र को सक्रिय रखते हुए लगातार गश्त, प्रभावी नाकाबंदी एवं संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसी सतर्कता एवं प्रभावी पुलिसिंग के परिणामस्वरूप कार्यवाही में 300 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। प्रकरणा में अनुसंधान को केवल बरामदगी तक सीमित न रखते हुए मादक पदार्थों के स्रोत से गंतव्य तक की पूरी तस्करी श्रृंखला का पता लगाने पर विशेष फोकस किया जा रहा है। बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज की जांच के दौरान तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आने पर उनके विरुद्ध भी नियमानुसार प्रभावी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

गठित टीम अफीमः-
1. राजेन्द्रसिंह उ०नि० प्रभारी डीएसटी मय टीम
2. अमीलाल उ०नि० पुलिस थाना सिरियारी
3. दीनाराम स०उ०नि० पुलिस थाना सिरियारी
4. ओमाराम कानि० न० 1344 पुलिस थाना सिरियारी
5. इन्द्रराज कानि० न० 468 पुलिस थाना सिरियारी
6. सुरेष कुमार कानि० न० 1387 पुलिस थाना सिरियारी
7. श्यामलाल कानि० न० 740 पुलिस थाना सिरियारी
8. सोमराज कानि० न० 1354 पुलिस थाना सिरियारी
9. रामकेश कानि० न० 1225 पुलिस थाना सिरियारी
10. प्रकाश कानि० न0 222 पुलिस थाना सिरियारी

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरणः-
01मदनलाल गोरधनराम उम्र 29 साल पैशा मजदूरी निवासी हमीरनगर फिंच पुलिस थाना लुणी जिला जोधपुर राज०,
2.कुलदीप पुत्र  जयकिशन उम्र 20 साल पैशा मजदूरी निवासी हमीरनगर फिंच पुलिस थाना लुणी जिला जोधपुर राज०,
3.सराज खांन पुत्र सुलतान खांन उम्र 35 साल पैशा एम्बुलेन्स चालक निवासी इन्द्रा कोलोनी पाली पुलिस थाना कोतवाली पाली जिला पाली राज०,
4.शाहरूख पुत्र  चांद मोहम्मद उम्र 35 साल पैशा मजदूरी निवासी इन्द्रा कोलोनी पाली पुलिस थाना कोतवाली पाली जिला पाली राज०

आमजन से अपीलः- पाली पुलिस आमजन से अनुरोध करती है कि यदि आपकी जानकारी में किसी भी प्रकार की अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री, भंडारण अथवा परिवहन से संबंधित कोई सूचना हो तो तत्काल पाली पुलिस व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9251255006 पर उपलब्ध कराएं। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। आइए, नशे के विरुद्ध इस अभियान में पाली पुलिस का सहयोग करें तथा सुरक्षित, जागरूक एवं नशामुक्त पाली के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाएं।

View this post on Instagram

Previous Post

39 वर्षों की गौरवपूर्ण राष्ट्र सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए माणकलाल कड़ेला, खारी कल्ला में हुआ भव्य अभिनंदन समारोह

Next Post

कम सुनाई देने से ट्रेन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत

Next Post

कम सुनाई देने से ट्रेन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page