PALI SIROHI ONLINE
पाली-गुणवत्तापूर्ण प्रसवपूर्व जांच प्रशिक्षण आयोजित
पाली। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने तथा मातृत्व मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से Quality ANC (गुणवत्तापूर्ण प्रसवपूर्व जांच) प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में सोजत, रोहट एवं खारची ब्लॉक के ANM एवं CHO सहित फील्ड स्टाफ ने भाग लिया।
प्रशिक्षण के दौरान CMHO डॉ. विकास मारवाल ने गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच, High Risk Pregnancy (उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था) की पहचान, नियमित निगरानी, समय पर रेफरल एवं आवश्यक प्रबंधन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गर्भवती महिला तक गुणवत्तापूर्ण ANC सेवाएं पहुंचाना और हाई रिस्क प्रेगनेंसी की समय रहते पहचान करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि “हम सबका एक ही उद्देश्य होना चाहिए—मातृत्व मृत्यु दर को कम करना और प्रत्येक गर्भवती महिला को सुरक्षित मातृत्व प्रदान करना।”
प्रशिक्षण में State Program Officer डांडे वेंकटा सिरशा, Program Officer विशाल विश्वास, डॉ. जुगल मुथा, Program Coordinator माधव सिंह चारण एवं प्रशिक्षक भूपेंद्र कुमार बोस द्वारा फील्ड स्टाफ को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान High Risk Pregnancy के संकेत एवं लक्षण, ANC की गुणवत्ता, आवश्यक जांच, जोखिम की समय पर पहचान, फॉलोअप, उचित परामर्श एवं समय पर उच्च स्वास्थ्य संस्थान में रेफरल सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी प्रदान की गई। फील्ड स्टाफ को प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को अपने कार्यक्षेत्र में प्रभावी रूप से लागू करने के लिए प्रेरित किया गया।
अधिकारियों ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण प्रसवपूर्व देखभाल, हाई रिस्क गर्भावस्था की शीघ्र पहचान और समय पर रेफरल से गंभीर जटिलताओं को कम किया जा सकता है। सभी स्वास्थ्यकर्मियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए सुरक्षित मातृत्व एवं मातृत्व मृत्यु दर में कमी के लक्ष्य को प्राप्त करने का आह्वान किया गया।


