• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन की एक दिवसीय रात्रिकालीन कार्यशाला संपन्न

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 16, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन की एक दिवसीय रात्रिकालीन कार्यशाला संपन्न

श्री क्षत्रिय युवक संघ के आनुषंगिक संगठन ‘श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन’ द्वारा पाली जिले की एक दिवसीय रात्रिकालीन कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यशाला बाला गांव स्थित श्री आशापुरा माताजी मंदिर प्रांगण, गोरी भाकरी में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यशाला में संघ के पाली प्रांत प्रमुख हीर सिंह लोडता ने जिले भर से आए प्रबुद्ध सहयोगियों को संबोधित करते हुए विभिन्न सामाजिक और संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इसके साथ ही, संघ द्वारा चलाए जा रहे ‘दायित्व बोध पखवाड़े’ के अंतर्गत राष्ट्रनायक वीर दुर्गादास राठौड़ जयंती कार्यक्रम का भी गरिमामय आयोजन किया गया, जिसमें उनके राष्ट्र-रक्षण के आदर्शों को याद किया गया। इस अवसर पर संगठन की मजबूती और आगामी रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया।

श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन केंद्रीय समिति के सदस्य दिग्विजय सिंह कोलीवाड़ा ने फाउंडेशन की वार्षिक कार्ययोजना पर सभी के साथ चर्चा की और ज़िले के आगामी कार्यों की ज़िम्मेदारी और संघटन विस्तार पर रूप रेखा बनायी।
इस कार्यक्रम में फाउंडेशन के जिला प्रभारी कुंदन सिंह खैरवा, अजयपाल सिंह गुड़ा पृथ्वीराज, चैन सिंह मालारी, महावीर सिंह गुड़ा भीम सिंह, करण सिंह बनाड़, जगपाल सिंह बाला, मनोहर सिंह निंंबली उड़ा, देवी सिंह मोरखाना, महिपाल सिंह खूनी गुड़ा, भंवर सिंह साठिका, विक्रम सिंह भीटवाड़ा, गोविंद सिंह बिठुडा, नरेंद्र सिंह बधाल, परबत सिंह भुनास, रूपेंद्रपाल सिंह सारंगवास और ओम सिंह खारिया सोडा सहित पाली जिले के अनेक सक्रिय सहयोगी उपस्थित रहे।

Screenshot
Previous Post

चामुंडेरी में टेंपो पलटने से चालक हुआ गंभीर घायल,घायल को भेजा गया चिकित्सालय

Next Post

छोटी दुदनी ग्राम के कानीपानाथ ट्रस्ट मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

Next Post
छोटी दुदनी ग्राम के कानीपानाथ ट्रस्ट मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

छोटी दुदनी ग्राम के कानीपानाथ ट्रस्ट मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page