• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जालोर में देलदरी और बिबलसर में पुलिस की दबिशः बंदूकों के साथ 2 गिरफ्तार, एसपी बोले-आरोपियों के खिलाफ करेंगे सख्त कार्रवाई

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 15, 2026
in Local
0
जालोर में देलदरी और बिबलसर में पुलिस की दबिशः बंदूकों के साथ 2 गिरफ्तार, एसपी बोले-आरोपियों के खिलाफ करेंगे सख्त कार्रवाई

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बागरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से देशी टोपीदार एक नाली बंदूकें बरामद की हैं।

पुलिस ने दोनों मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर हथियारों के स्रोत और संभावित खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ और जांच की जा रही है।देलदरी और बिबलसर में दबिश देकर कार्रवाई

एसपी शैलेन्द्र सिंह इन्दोलिया के निर्देश पर थानाधिकारी मोहनलाल गर्ग के नेतृत्व में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया था। पुलिस टीमों ने सूचना के आधार पर देलदरी और बिबलसर में दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

पहली कार्रवाई सरहद देलदरी में की गई, जहां पुलिस ने नारायणसिंह पुत्र हरीसिंह राजपूत निवासी देलदरी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देशी टोपीदार, एक नाली बंदूक बरामद की।

वहीं, दूसरी कार्रवाई सरहद बिबलसर में की गई। यहां पुलिस ने तगाराम पुत्र सोनाराम बागरी निवासी बिबलसर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देशी टोपीदार एक नाली बंदूक बरामद की।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। अब आरोपियों से बरामद हथियारों के स्रोत, उनकी खरीद-फरोख्त और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

कार्रवाई में थानाधिकारी मोहनलाल गर्ग के साथ पूनमाराम, भागीरथराम, मोहनराम, वरींगाराम, गोतमचन्द, नारायणसिंह और प्रकाशचन्द्र सहित पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। तकनीकी सहायता हेड कॉन्स्टेबल किशनलाल ने की।

Previous Post

पाली में युवक घर में फंदे पर लगाई फांसीः परिजन बोले- मानसिक रूप से तनाव में था, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page