• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली में युवक घर में फंदे पर लगाई फांसीः परिजन बोले- मानसिक रूप से तनाव में था, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 15, 2026
in Local
0
पाली में युवक घर में फंदे पर लगाई फांसीः परिजन बोले- मानसिक रूप से तनाव में था, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली के सदर थाना क्षेत्र के गिरादड़ा गांव में 30 साल का महेंद्रसिंह घर में फंदे पर लटका मिला। परिजनों की नजर पड़ने पर वे उसे तुरंत इलाज के लिए बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की और शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के अनुसार महेंद्रसिंह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था और वह शादीशुदा था।घर में फंदे पर लटका मिला युवक

सदर थानाप्रभारी कपुराराम ने बताया कि थाना क्षेत्र के गिरादड़ा गांव में 30 साल का महेंद्रसिंह पुत्र जब्बरसिंह घर में फंदे पर लटका मिला। परिजनों की नजर पड़ने पर उन्होंने उसे तुरंत इलाज के लिए बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया।

डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित किया

परिजन महेंद्रसिंह को इलाज के लिए बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की। घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि महेंद्रसिंह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। मृतक शादीशुदा था।

जवान बेटे की अकाल मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने शुक्रवार को शव परिजनों को सौंपने की कार्रवाई की।

Previous Post

पिंडवाड़ा-मालेरा बस स्टैंड पर कार-बाइक की भिड़ंतः एक युवक की मौत, दो घायल; ड्राइवर कार सहित फरार

Next Post

जालोर में देलदरी और बिबलसर में पुलिस की दबिशः बंदूकों के साथ 2 गिरफ्तार, एसपी बोले-आरोपियों के खिलाफ करेंगे सख्त कार्रवाई

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page