PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-उदयपुर-पालनपुर फोर लेन पर स्थित पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के मालेरा बस स्टैंड पर शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे एक कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार मालेरा बस स्टैंड पर तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई। बाइकपर सवार तीनों लोग घायल हो गए थे। सभी घायलों को एक निजी एंबुलेंस की सहायता से पिंडवाड़ा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
डॉक्टरों ने जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया, जिसके बाद उनके परिजन उन्हें निजी एंबुलेंस से कहीं और ले गए।
घटना की सूचना मिलने पर पिंडवाड़ा थाने के सहायक उप निरीक्षक ओम प्रकाश बिश्नोई मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और क्षतिग्रस्त बाइक को हटाकर यातायात सुचारू करवाया।
हादसे के बाद कार ड्राइवर अपनी गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल की मॉच्र्युरी में रखवाया है और परिजनों को सूचित किया है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

