• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-दीवार से गिरी स्टूडेंट, सिर में आए टांकेः स्कूल प्रबंधन बोला- यहां इस तरह की कोई घटना नहीं हुई

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 15, 2026
in Local
0
पाली-दीवार से गिरी स्टूडेंट, सिर में आए टांकेः स्कूल प्रबंधन बोला- यहां इस तरह की कोई घटना नहीं हुई

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली जिले के रोहट क्षेत्र में 15 अगस्त को स्कूल गई कक्षा 4 की 10 साल की दीपिका उर्फ दीपू घायल हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए रोहट और फिर पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उसके सिर और पैर में लगी गहरी चोटों पर टांके लगाने पड़े। परिजनों का कहना है कि वह खेलते समय दीवार से नीचे गिर गई, लेकिन उन्हें यह पता नहीं है कि वह कौनसी दीवार से गिरी और हादसा कैसे हुआ। वहीं स्कूल प्रबंधन ने स्कूल परिसर में इस तरह की कोई घटना होने से इंकार किया है।15 अगस्त को स्कूल जाने के लिए घर से निकली

दीपिका पुत्री लूमनाथ 15 अगस्त को स्कूल जाने का कहकर घर से गई थी। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे उसके रिश्तेदार ने स्कूल के पास भीड़ देखी। उसने दीपिका को घायल हालत में पाया।

दीपिका के घायल मिलने के बाद रिश्तेदार और परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए रोहट लेकर पहुंचे। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल ले जाया गया। हादसे में दीपिका के सिर, पैर और हाथ में चोटें आईं। सिर और पैर में गहरी चोट होने के कारण टांके तक लगाने पड़े।

परिजनों का कहना- खेलते समय दीवार से गिरी

परिजनों का कहना है कि दीपिका खेलते समय दीवार से नीचे गिर गई। हालांकि उन्हें यह पता नहीं है कि वह कौनसी दीवार से गिरी और हादसा कैसे हुआ। दीवार से नीचे गिरने से घायल हुई दीपिका को परिजन इलाज के लिए बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे।

स्कूल प्रबंधन ने घटना से किया इंकार

मामले में बीठू राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रिंसिपल ओम कुमारी ने स्कूल परिसर में इस तरह की घटना होने से इंकार किया है। प्रिंसिपल ओम कुमारी ने कहा कि 15 अगस्त का कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह दोपहर करीब साढ़े12 बजे स्कूल से निकली थीं। उन्होंने कहा कि स्कूल परिसर में इस तरह की कोई घटना नहीं हुई।

Previous Post

भीमाणा होटल पर होटल मालिक से धारदार हथियार से मारपीट करने व लूट करने की वारदात का खुलासा दो गिरफ्तार

Next Post

पिंडवाड़ा-मालेरा बस स्टैंड पर कार-बाइक की भिड़ंतः एक युवक की मौत, दो घायल; ड्राइवर कार सहित फरार

Next Post
पिंडवाड़ा-मालेरा बस स्टैंड पर कार-बाइक की भिड़ंतः एक युवक की मौत, दो घायल; ड्राइवर कार सहित फरार

पिंडवाड़ा-मालेरा बस स्टैंड पर कार-बाइक की भिड़ंतः एक युवक की मौत, दो घायल; ड्राइवर कार सहित फरार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page