• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

भीमाणा होटल पर होटल मालिक से धारदार हथियार से मारपीट करने व लूट करने की वारदात का खुलासा दो गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 15, 2026
in Local
0
भीमाणा होटल पर होटल मालिक से धारदार हथियार से मारपीट करने व लूट करने की वारदात का खुलासा दो गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में, किशोर सिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व राहुल कुमार मीणा, वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकट सुपरविजन एवं ओमकरण नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना रोहिडा के नेतृत्व में प्रकरण सख्या 154 दिनाक 06.08.2026 धारा 309(4),109(1),324(4), 115(2),189(2),310,311 बी.एन.एस. व 4/25 आर्म्स एक्ट की वारदार का खुलासा करते हेतु हाईवे होटल मालिक की धारदार हथियार से मारपीट कर लूट करने वाले दो बापर्दा अभियुक्तगण को दस्तयाब कर बाद पुछताछ के जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार किया गया।

घटना विवरणः-दिनाक 06.08.2026 की शाम को विक्रम चौधरी वाटेरा के साथ मिल कर एक बिना नम्बरी कैम्पर से भिमाना हाईवे होटल पर होटल मालिक के साथ धारदार हथियार से मारपीट कर जान से मारने का प्रयास किया एव होटल मालिक के कांच के दरवाजे का कांच फोडा व होटल मालिक से 50000/- रूपये व एक चांदी का कडा लूट कर होटल मालिक की बोलेरो के कैम्पर से टक्कर मार कर भाग गये, जिस पर प्रकरण सख्या दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश हेतु टीम का गठन कर रवाना किया टीम द्वारा भौतिक साक्ष्यों, तकनिकी साक्ष्यों से वारदात का खुलासा कर वारदात में शामिल दो शातिर अभियुक्तों को दस्तयाब कर बाद पुछताछ प्रकरण में धारा 310,311 जोड कर अभियुक्तों को बापर्दा कर जरिये फर्द गिरफ्तारी के गिरफ्तार किया गया। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम द्वारा तलाश की जा रही है।

बापर्दा गिरफ्तार अभियुक्तः-
01. राहुल पुत्र जोवनाराम उम्र 19 साल जाति गमेती भील निवासी सिल्वाफली वालोरिया पुलिस थाना रोहिडा जिला सिरोही।
02. अशोक पुत्र मंशीराम उम्र 20 साल जातियान गमेती भील निवासीयान सिल्वाफली वालोरिया पुलिस थाना रोहिडा जिला सिरोही।

पुलिस टीमः-
1.  ओम करण नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना रोहिडा।
2. छैलसिह स.उ.नि. पुलिस थाना रोहिडा।
3. रमेश कुमार स.उ.नि. पुलिस थाना रोहिडा।
4.  पुष्पेन्द्र सिह कानि. 459 पुलिस थाना रोहिडा।
5. बजरगलाल कानि. 1017 पुलिस थाना रोहिडा।
6. रामलाल कानि. 920 पुलिस थाना रोहिडा।
7.  गंगाराम कानि. 929 पुलिस थाना रोहिडा।

Previous Post

आबुरोड-लुट, मोटर साईकिल चोरी व मारपीट की वारदातो का खुलासा, तीन मुल्जिमो को किया गिरफ्तार

Next Post

पाली-दीवार से गिरी स्टूडेंट, सिर में आए टांकेः स्कूल प्रबंधन बोला- यहां इस तरह की कोई घटना नहीं हुई

Next Post
पाली-दीवार से गिरी स्टूडेंट, सिर में आए टांकेः स्कूल प्रबंधन बोला- यहां इस तरह की कोई घटना नहीं हुई

पाली-दीवार से गिरी स्टूडेंट, सिर में आए टांकेः स्कूल प्रबंधन बोला- यहां इस तरह की कोई घटना नहीं हुई

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page