• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पातावा विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस, विधायक राणावतं ने नवनिर्मित कक्षा-कक्ष व टीन-शेड का किया लोकार्पण

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 15, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पातावा विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस, विधायक राणावतं ने नवनिर्मित कक्षा-कक्ष व टीन-शेड का किया लोकार्पण

बाली उपखण्ड के पातावा ग्राम स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस एवं लोकार्पण समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने की। विधायक ने विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भामाशाहों के सहयोग से नवनिर्मित एक कक्षा-कक्ष एवं टीन-शेड का लोकार्पण भी विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने किया। समारोह में मिरगेश्वर सरपंच प्रशासक छेल सिंह चौहान विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं मदनलाल परमार, पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी तथा राजेन्द्र कुमार, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, समग्र शिक्षा बाली भी उपस्थित रहे।

View this post on Instagram
VIDEO

समारोह के दौरान विधायक राणावत ने क्षेत्र एवं समाज के लिए योगदान देने वाले वीरांगनाओं, पूर्व सैनिकों, भामाशाहों एवं दानदाताओं का सम्मान किया। साथ ही विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से देश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। समारोह में विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं अभिभावक सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Screenshot
Previous Post

सनावड़ा R विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर शिक्षक-विद्यार्थियों का सम्मान, चांदी के पदक से किया सम्मानित

Next Post

सिरोही में स्वतंत्रता दिवस पर राज्य मंत्री देवासी ने फहराया तिरंगाः परेड की ली सलामी, शहीदों के बलिदान को किया याद

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page