PALI SIROHI ONLINE
बाली। बाली उपखण्ड के चामुंडेरी निवासी छात्रा तनीषा अग्रवाल पुत्री पवन कुमार ने CBSE बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 97 प्रतिशत अंक हासिल किए। उनकी इस उपलब्धि पर सिरोही में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुम्बाराम चौधरी एवं जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी ने जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में तनीषा अग्रवाल को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान छात्रा की उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

तनीषा अग्रवाल वर्तमान में अहमदाबाद में सीए की नियमित पढ़ाई कर रही हैं। CBSE बोर्ड में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उन्होंने अपने परिवार के साथ-साथ चामुंडेरी गांव का भी नाम रोशन किया है।

तनीषा के जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित होने पर परिजनों, ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्रामीणों ने कहा कि तनीषा की सफलता क्षेत्र की अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणादायक है।


