PALI SIROHI ONLINE
चामुंडेरी ग्राम सेवा सहकारी समिति में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
बाली उपखण्ड के चामुंडेरी ग्राम सेवा सहकारी समिति परिसर में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति अध्यक्ष चिमन सिंह मीना ने राष्ट्रध्वज फहराकर किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष चिमन सिंह मीणा ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किसानों और सहकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने किसानों की मेहनत और सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण विकास को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
समारोह में समिति अध्यक्ष चिमन सिंह मीणा, पूर्व सरपँच पूरन सिंह मीणा, पूर्व उप सरपंच अमर सिंह, याकूब मोयला,छोगाराम मीणा, कान सिंह, व्यवस्थापक कालूराम, हेमाराम, जितेंद्र सिंह कपूर मेघवाल मालाराम मेघवाल दीन मोहम्मद मोती सिंह मांगू सिंह बलवंत सिंह कालू भाई अब्दुल खान लतीफ खान, सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि किसान नेता मौजूद रहे।



