• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबूरोड पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तारःड्रग्स खरीद के मामले में था वांछित, 8 आपराधिक मामले पहले से दर्ज

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 15, 2026
in Local
0
आबूरोड पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तारःड्रग्स खरीद के मामले में था वांछित, 8 आपराधिक मामले पहले से दर्ज

PALI SIROHI ONLINE

आबुरोड, सिरोही-आबूरोड शहर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के एक मामले में वांछित हिस्ट्रीशीटर नीरज कुमार को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में थाना अधिकारी हरचंद देवासी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई।

9 ग्राम एमडी के साथ युवक गिरफ्तार

पुलिस ने बताया- मामला 22 मई की है। रीको आबूरोड थाना क्षेत्र में मावल ग्रोथ सेंटर के पास पुलिस ने विक्रम विश्नोई नाम के एक युवक से 9 ग्राम एमडी बरामद कर उसे गिरफ्तारकिया था। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच आबूरोड शहर थानाधिकारी को सौंपी गई थी।

पुलिस ने पहले कई आरोपियों को किया गिरफ्तार

इस प्रकरण में पहले भी राजूराम, हनीफ शाह, विकास कुमार, कालूराम उर्फ राजेश, अतुल सैनी और रौनक कुमार सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। पुलिस टीम लगातार वांछित आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

8 आपराधिक मामले पहले से दर्ज

जांच के दौरान, पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और मुखबिरों की सूचना के आधार पर नीरज कुमार की तलाश की। शुक्रवार को वांछित हिस्ट्रीशीटर नीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। नीरज कुमार आबूरोड थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पहले से 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी से गहनता से पूछताछ की गई और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नीरज कुमार (30) निवासी गांधीनगर, आबूरोड शहर के रूप में हुई है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी हरचंद देवासी, सहायक उपनिरीक्षक किशोर सिंह, हेडकॉन्स्टेबल ओमप्रकाश, कॉन्स्टेबल श्रवण कुमार और कॉन्स्टेबल अनिल कुमार शामिल थे।

Previous Post

नवजीवन सोसाइटी को आदेश -1.64 लाख रुपए अदा कीजिए: 9 साल पहले कराई थी FD; अकाउंट बंद हुआ तो बाउंस हुआ था चेक

Next Post

भंदर ग्राम सेवा सहकारी समिति में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Next Post

भंदर ग्राम सेवा सहकारी समिति में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page