PALI SIROHI ONLINE
घर में घुसकर महिला से मारपीट व लज्जा भंग का मामला दर्ज
बाली उपखंड क्षेत्र के नाना पुलिस थाना क्षेत्र में एक महिला ने घर में घुसकर मारपीट करने तथा लज्जा भंग करने का मामला दर्ज कराया है।
नाना थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा ने बताया कि तनी गांव के तनी जाड़ी उवरी क्षेत्र में स्थित एक महिला के मकान में घुसकर मारपीट करने एवं लज्जा भंग करने के आरोप में धुलाराम पुत्र गंगाराम, जाति गरासिया, निवासी तनी जाड़ी उवरी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने महिला की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच नाना पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है तथा घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।


