PALI SIROHI ONLINE
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा चलाये जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड अभियान के तहत किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व अशोक आंजणा, वृताधिकारी वृत रेवदर के निकट सुपरविजन में भवानीसिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना कालन्द्री के नेतृत्व में जाब्ते द्वारा दिनांक 02.08.2026 की रात्रि में सवराटा गांव के सुन्धा माता मंदिर में चोरी होने से प्रकरण संख्या 98 दिनांक 02.08.2026 धारा 303 (2) बीएनएस पुलिस थाना कालन्द्री दर्ज कर विशेष टीम गठित कर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कर आसपास रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक कर फुटेज लिये तथा आसपास के खेतों में काम करने वाले बाहरी लोगो से पूछताछ की गई। तकनीकी विश्लेषण व खास मुखबीर की सूचना से एक बालअपचारी को डिटेन कर पुछताछ से अपने अन्य साथियों के साथ चोरी करना स्वीकार किया गया। बाल अपचारी से अन्य वारदात एंव शरीक अभियुक्तों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
पुलिस टीमः-
1. भवानीसिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना कालन्द्री।
2. दिनेश कुमार स.उ.नि. पुलिस थाना कालन्द्री।
3. जयकिशन हैड कानि. 475 पुलिस थाना कालन्द्री।
4. आसुलाल कानि. 859 पुलिस थाना कालन्द्री


