• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

युवक ने किया सुसाइड: पेड़ पर रस्सी से लगाया फंदा, 4 दिन पहले बाइक लेकर घर से निकला था

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 14, 2026
in Local
0
युवक ने किया सुसाइड: पेड़ पर रस्सी से लगाया फंदा, 4 दिन पहले बाइक लेकर घर से निकला था

PALI SIROHI ONLINE

माउंट आबू-माउंट आबू में गुरुवार देर शाम धोबी घाट के पास एक युवक ने पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर एएसआई किशन सिंह के नेतृत्व में माउंट आबू पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

प्रारंभिक जांच में युवक की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर ग्लोबल अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया और सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से जानकारी जुटाने का प्रयास किया।

देर रात पुलिस को मृतक की पहचान विष्णु कुमार पुत्र गुमाना राम (27) के रूप में हुई। वह जालोर जिले के करडा थाना क्षेत्र स्थित मीरपुरा की सुथारों की ढाणी का निवासी था। एएसआई किशन सिंह ने इसकी पुष्टि की।

जानकारी के अनुसार विष्णु कुमार चार-पांच दिन पहले बिना बताए अपनी बाइक लेकर घर से निकल गया था। परिजनों के माउंट आबू पहुंचने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा और फिर उन्हें सौंप दिया जाएगा।

Previous Post

फाउदेवी हत्याकांड में 4 दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं: ज्वेलरी-कैश भी लूट ले गए; कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

Next Post

बाली में रावणा राजपूत समाज ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर  ओबीसी आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की माग की

Next Post

बाली में रावणा राजपूत समाज ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर  ओबीसी आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की माग की

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page