PALI SIROHI ONLINE
बड़गांव-बड़गांव | रोड़ा में बुधवार शाम विद्युत पोल के पास करंट से एक भैंस की मौत हो गई। पशुपालक बगदाराम मेघवाल ने नुकसान 1.50 लाख रुपए बताया। भैंस आठ माह की गर्भवती थी। जानकारी के अनुसार भैंस खेत के पास चरते हुए पोल के पास पहुंची और पोल से लगे विद्युत तार के संपर्क में आ गई। पशु चिकित्सक ने पोस्टमार्टम किया। विद्युत विभाग के अधिकारी पहुंचे। पुलिस और पटवारी ने मौका रिपोर्ट तैयार की।


