• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

नाना पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त से भरी गाड़ी की जब्त, 2 तस्कर भी गिरफ्तार, 2 माह में नाना पुलिस की तीसरी बड़ी कार्यवाही

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 13, 2026
in Local
0
नाना पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त से भरी गाड़ी की जब्त, 2 तस्कर भी गिरफ्तार, 2 माह में नाना पुलिस की तीसरी बड़ी कार्यवाही

PALI SIROHI ONLINE

बाली उपखंड के नाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध की कार्यवाही,नाना पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त से भरी कार को जप्त कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

नाना थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा व सहायक थाना अधिकारी राजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि पाली जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन बाली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चैन सिंह महेचा व सुमेरपुर डीएसपी जितेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देशन में सुमेरपूर पुलिस उप निरीक्षक भंवर सिंह व भीमाणा पुलिस चौकी प्रभारी हिंर सिंह चौहान मय पुलिस जाब्ता ने भीमाना के निकट तनी तिराहे पर नाकाबंदी के दौरान तेज गति आ रही कार को रुकवाने पर तलाशी के दौरान बोलेनो कार में चार कट्टो में भरा 37 किलो 360 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर कार में मौजूद दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने डोडा पोस्त की तस्करी के मामले में अनिल कुमार पुत्र झुंजा राम निवासी सारनावास थाना चितलवाना जालौर व मूलाराम पुत्र देवाराम जाति जाट निवासी सावरोड जिला बाड़मेर को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ लाने व सप्लाई किए जाने वाले स्थान के बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है

सहायक थाना अधिकारी राजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि अवैध डोडा पोस्ट परिवहन की जानकारी नाना थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा को मिलते ही थाना अधिकारी क्राइम बैठक में व्यस्त होने के चलते उन्होंने सुमेरपुर पुलिस थाने के उप निरीक्षक भंवर सिंह व भीमाना चौकी प्रभारी हीर सिंह चौहान,कांस्टेबल कमलेश कुमार,रामनिवास,गोसाई राम सहित पुलिस जाब्ते को नाकाबंदी में लगाया उन्होंने तेज गति आई कार को सतर्कता पूर्ण रुकवा कर डोडा पोस्त सहित आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई

गौरतलब है कि नाना पुलिस ने पिछले दो माह में अवैध डोडा पोस्त के विरुद्ध यह तीसरी बड़ी कार्यवाही की है इससे पूर्व नाना पुलिस ने तीन-तीन लग्जरी गाड़ियों को एक साथ पकड़कर भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्ट जप्त किया था नाना पुलिस की लगातार कार्यवाही के चलते अवैध मादक पदार्थ तस्करी मामलों  पर पुलिस की सक्रियता से अंकुश लगता दिख रहा है।

Previous Post

तहसील स्तरीय खाद्य सुरक्षा सतर्कता समिति की बैठक आयोजित

Next Post

जोधपुर से 29 वा परशुराम जाने वाला पैदल संघ गुंदोज पंहुचा

Next Post

जोधपुर से 29 वा परशुराम जाने वाला पैदल संघ गुंदोज पंहुचा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page