• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तहसील स्तरीय खाद्य सुरक्षा सतर्कता समिति की बैठक आयोजित

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 13, 2026
in Local
0
तहसील स्तरीय खाद्य सुरक्षा सतर्कता समिति की बैठक आयोजित

PALI SIROHI ONLINE

तहसील स्तरीय खाद्य सुरक्षा सतर्कता समिति की बैठक आयोजित

पाली, 07 अगस्त। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग जयपुर से प्राप्त दिशा-निर्देशों की पालना में तहसील स्तरीय खाद्य सुरक्षा सतर्कता समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में खाद्य सुरक्षा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, अपात्र परिवारों का चिन्हीकरण तथा पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिलाने सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

जिला रसद अधिकारी भंवर सिंह राठौड़ ने बैठक में उपस्थित सदस्यों को सरकार द्वारा संचालित ’’‘गिव अप’ अभियान’’ के संबंध में जानकारी देते हुए खाद्य सुरक्षा योजना के तहत अपात्र परिवारों का चिन्हीकरण कर उनके नाम योजना से हटाने की प्रक्रिया में सहयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ वास्तविक रूप से पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही योजना से वंचित पात्र परिवारों को खाद्य सुरक्षा योजना में नाम जुड़वाने के लिए प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया।

बैठक के दौरान जिले में तहसीलवार खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ प्राप्त कर रहे लाभार्थियों से संबंधित जानकारी की समीक्षा की गई तथा योजना के प्रभावी संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

बैठक में गैर सरकारी मनोनीत सदस्यों के साथ प्रवर्तन अधिकारी कमल कुमार पंवार एवं जितेन्द्र सिंह आशिया, प्रवर्तन निरीक्षक कानाराम एवं महेन्द्र पाल तंवर, संगीता शर्मा, कृष्ण कुमार मीना, विवेक सिंह, इन्दु बाला एवं जसपाल सहित संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।.

Previous Post

कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत दो दिवसीय सुमेरपुर व पाली दौरे पर

Next Post

नाना पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त से भरी गाड़ी की जब्त, 2 तस्कर भी गिरफ्तार, 2 माह में नाना पुलिस की तीसरी बड़ी कार्यवाही

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page