• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

लालकुआं-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का फालना में ठहरावः 13 ट्रिप चलेगी, 25 स्टेशनों पर होगा ठहराव; 2 सितंबर से चलेगी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 13, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

नगराज वैष्णव

फालना-फालना व आसपास क्षेत्र से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को नई रेल सेवा की सुविधा फालना से मिलेगी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए लालकुआं-साबरमती-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा शुरू की है। ये ट्रेन 13 ट्रिप चलेगी, जिससे त्योहारों के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

2 सितंबर से 25 नवंबर तक चलेगी

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारीअमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 05344, लालकुआं-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 02 सितंबर 2026 से 25 नवंबर 2026 तक (13 ट्रिप) संचालित होगी। ये ट्रेन लालकुआं से प्रत्येक बुधवार को दोपहर 1.35 बजे रवाना होकर अगले दिन गुरुवार को सुबह 11.05 बजे साबरमती पहुंचेगी। जयपुर स्टेशन पर इसका आगमन गुरुवार को रात 12.35 बजे और प्रस्थान 12.45 बजे होगा।

इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 05345, साबरमती-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 03 सितंबर 2026 से 26 नवंबर 2026 तक (13 ट्रिप) चलेगी। ये साबरमती से प्रत्येक गुरुवार को शाम 4.00 बजे रवाना होकर अगले दिन शुक्रवार को दोपहर 2.20 बजे लालकुआं पहुंचेगी। जयपुर स्टेशन पर इसका आगमन शुक्रवार को रात 2.00 बजे और प्रस्थान 2.10 बजे होगा।

25 स्टेशनों पर रुकेगी

यह रेलसेवा मार्ग में किच्छा, बहेड़ी, भोजीपुरा, इज्जत नगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, बदायूं, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा कैंट, मथुरा जंक्शन, भरतपुर, बांदीकुई, दौसा, गांधीनगर जयपुर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर, मारवाड़ जंक्शन, फालना, सुमेरपुर जवाईबांध, आबूरोड, पालनपुर और महेसाना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में कुल 20 डिब्बे होंगे, जिनमें 01 सेकंड एसी, 02 थर्ड एसी, 11 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी और02 गार्ड श्रेणी के कोच शामिल हैं।

Previous Post

भैंस ढूंढने गए 2 लोगों पर भालू ने किया हमलाः 1 की हालत गंभीर हालत में किया रेफर

Next Post

तखतगढ़-दुर्घटना में थुम्बा के युवक की सड़क हादसे में मौत

Next Post
तखतगढ़-दुर्घटना में थुम्बा के युवक की सड़क हादसे में मौत

तखतगढ़-दुर्घटना में थुम्बा के युवक की सड़क हादसे में मौत

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page