• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

भैंस ढूंढने गए 2 लोगों पर भालू ने किया हमलाः 1 की हालत गंभीर हालत में किया रेफर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 13, 2026
in Local
0
भैंस ढूंढने गए 2 लोगों पर भालू ने किया हमलाः 1 की हालत गंभीर हालत में किया रेफर

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही जिले में अनादरा थाना क्षेत्र के खरूआड़ा गांव से सटे जंगल में भैंस ढूंढने गए 2 ग्रामीणों पर भालू ने हमला कर दिया। इस हमले में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सिरोही से उदयपुर रेफर किया गया। हालांकि, परिजन उसे गुजरात के पालनपुर ले गए।

जानकारी के अनुसार, खरूआड़ा गांव निवासी 50 वर्षीय चकली पत्नी लाभूराम की भैंस सोमवार शाम को घर नहीं लौटी थी। चकली उसकी तलाश में जंगल की ओर गई थी,लेकिन भैंस का कोई पता नहीं चला।

चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनकर दौड़े तो घायल पड़े थे 2

लोग

बाद में चकली की बहन जनता, उसके जीजा लखमाराम और पड़ोसी गांव हर्मतिया निवासी गरबा राम कोहली भी भैंस की तलाश में जंगल गए। कुड़ा मामाजी मंदिर में दर्शन के बाद, 2 लोग अलग-अलग दिशाओं में भैंस ढूंढने निकल गए।

करीब एक घंटे बाद, जनता और लखमाराम को जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनाई दीं। वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि चकली और गरबा राम घायल अवस्था में पड़े थे। पूछने पर उन्होंने बताया कि भालू ने उन पर हमला किया था। चीख-पुकार सुनकर भालू वहां से भाग गया।

दोनों घायलों को इलाज के लिए अनादरा के अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, चकली की हालत गंभीर होने पर उसे सिरोही रेफर किया गया। सिरोही ट्रॉमा सेंटर में भी प्राथमिक उपचार के बाद उसे उदयपुर रेफर किया गया, लेकिन परिजन उसे गुजरात के पालनपुर ले जाने के लिए रवाना हो गए।

Previous Post

जमीन में गाड़े ड्रमों में छिपा रखी 10 हजार लीटर वॉश नष्ट की, हथकढ़ शराब भी बरामद

Next Post

लालकुआं-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का फालना में ठहरावः 13 ट्रिप चलेगी, 25 स्टेशनों पर होगा ठहराव; 2 सितंबर से चलेगी

Next Post

लालकुआं-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का फालना में ठहरावः 13 ट्रिप चलेगी, 25 स्टेशनों पर होगा ठहराव; 2 सितंबर से चलेगी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page