PALI SIROHI ONLINE
पाली-पुलिस मुख्यालय ने मंगलवार देर रात आरपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की। इसमें पाली जिले से दो अधिकारियों का स्थानांतरण अन्य जिलों में किया गया है, जबकि दो नए अधिकारी जिले में नियुक्त किए गए हैं। एक अधिकारी का तबादला जिले के भीतर ही किया गया है।
जालोर जिले के रानीवाड़ा में सेवाएं दे रहे भवानी सिंह इंदा को सुमेरपुर का नया वृत्ताधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ से स्थानांतरित होकर आए प्रतीक मील को सोजत सिटीके वृत्ताधिकारी की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा, सोजत सिटी में तैनात वृत्ताधिकारी रतना राम देवासी का तबादला जिले के भीतर ही करते हुए उन्हें बाली का नया वृत्ताधिकारी बनाया गया है। दूसरी ओर, पाली जिले से दो अधिकारियों को अन्य जिलों में नई जिम्मेदारी दी गई है। सुमेरपुर के निवर्तमान वृत्ताधिकारी जितेन्द्र सिंह राठौड़ को माउंट आबू में वृत्ताधिकारी के पद पर लगाया गया है। बाली के निवर्तमान वृत्ताधिकारी पारस राम चौधरी को बालोतरा जिले में उप पुलिस अधीक्षक (एससी/एसटी सैल) के पद पर पदस्थापित किया है।

