• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तंवरी गांव में किसानों से सरसों की फसल खरीदकर उसके रूपये नही देकर धोखाधडी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 12, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के द्वारा चलाये जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड अभियान के तहत  किशोर सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व अशोक कुमार आंजणा, वृताधिकारी वृत रेवदर के निकट सुपरविजन मे  भवानीसिंह निपु थानाधिकारी पुलिस थाना कालन्द्री मय जाब्ते द्वारा तंवरी गांव में किसानों के साथ फसल खरीदकर रूपये नही देने वाले वांछित अभियुक्त दलाराम पुत्र केराराम जाति देवासी उम्र 36 वर्ष पेशा खेती निवासी धाण पुलिस थाना रेवदर जिला सिरोही को गिरफ्तार किया। अभियुक्त से खरीदी गई फसल के रूपये बरामदगी के प्रयास जारी है।

घटना विवरणः- दिनांक 19.03.2026 को प्रार्थी  अमराराम पुत्र वनाजी जाति कलबी उम्र 48 वर्षपेशा खेती निवासी तवंरी पुलिस थाना कालन्द्री जिला सिरोही ने उपस्थित थाना होकर एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की मैंने व मेरे गांव के ही भगवानाराम, भुदाराम, खेताराम, हमीराराम, पोसाराम, भीमाराम, जोगाराम ने दिनांक 23.02.2026 को दलाराम पुत्र केराजी जाति देवासी निवासी धाण को हमारें खेत में हुई सरसों की बोरियां बेची थी। हमने दलाराम को करीबन 17 लाख रूपये की सरसों बेची थी। दलाराम ने हमें दो दिन में सरसों बेचकर पैसे देने के लिये कहा था। उसके बाद दलाराम ने 7 लाख रूपये हमको दिये थे बाकि पैसे मांगने पर आज कल में देने का कहने लगा। दलाराम ने हमारें बाकि पैसे आज दिन तक नही देकर हमारे साथ फसल खरीदकर धोखाधडी की है। जिस पर प्रार्थी की रिपोर्टनुसार प्रकरण संख्या 37 दिनांक 19.03.2026 धारा 318 (4) बीएनएस मे दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

पुलिस कार्यवाहीः- दौराने अनुसंधान प्रकरण में प्रार्थी व गवाहन से अनुसंधान कर वांछित अभियुक्तदलाराम पुत्र केराजी जाति देवासी निवासी धाण की तलाश उसकी सकूनत पर आस पास के संभावित स्थानों पर की मगर अभियुक्त दलाराम गिरफ्तारी के डर से अपनी सकूनत से फरार चल रहा था। जिस पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम बनाकर जगह ब जगह दबीश देकर तकनिकी सहायता से दिनांक 10.08.2026 को अभियुक्त दलाराम पुत्र केराजी जाति देवासी निवासी धाण को दस्तयाब कर बाद पूछताछ अपना जुर्म स्वीकार करने गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से सरसों के फसल के पैसे बरामदगी के प्रयास जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्तः-
दलाराम पुत्र केराराम जाति देवासी उम्र 36 वर्ष पेशा खेती निवासी धाण पुलिस थाना रेवदर जिला सिरोही

पुलिस टीमः-
1 भवानीसिंह निपु थानाधिकारी पुलिस थाना कालन्द्री
2  दिनेश कुमार सउनि थाना प्रभारी पुलिस थाना कालन्द्री
3  भीखाराम कानि 279 पुलिस थाना कालन्द्री
4  राजुराम कानि 437 पुलिस थाना कालन्द्री
5 विनोद कुमार कानि 594 पुलिस थाना कालन्द्री
6  नारायणलाल ड्राईवर कानि 580 पुलिस थाना कालन्द्री

Previous Post

मोटरसाईकिल चोरी के मामले मे दो अभियुक्तों को गिरफतार कर चुराई मोटरसाईकिल को किया बरामद

Next Post

नाना थाने के सीएलजी सदस्यों की आईजी ने वीसी के माध्यम ली बैठक

Next Post
नाना थाने के सीएलजी सदस्यों की आईजी ने वीसी के माध्यम ली बैठक

नाना थाने के सीएलजी सदस्यों की आईजी ने वीसी के माध्यम ली बैठक

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page