PALI SIROHI ONLINE
अवैध डोडा पोस्त से भरी फॉर्च्यूनर कार जब्त कर 484 किलो 100 ग्राम डोडा सहित दो मैगजीन व आठ जिन्दा कारतूस बरामद
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में, किशोर सिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व बृजेश कुमार पुलिस उप अधीक्षक वृत आबूपर्वत के सुपरवीजन में प्रदीप डागा नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड सदर के नेतृत्व में गठित टीम व जिला स्पेशल टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए सांगणा तिराये के पास एक डोडा पोस्त से भरी फॉर्च्यूनर वाहन को जब्त कर उसमें से 484 किलो 100 ग्राम डोडा पोस्त, दो मैगजीन, आठ जिन्दा कारतुस व चार नम्बर प्लेट बरामद की गई।
घटना विवरणः-दिनांक 10.08.2026 की रात्रि में दौराने गश्त जिला नियन्त्रण कक्ष सिरोही से जरिये टेलिफोन सूचना मिली कि पुलिस थाना रोहिडा हल्का क्षेत्र में जिला स्पेशल टीम सिरोही की नाकाबंदी तोडकर एक फॉर्च्यूनर कार दानबोर की तरफ आई है, जिस पर श्री गंगाराम उ.नि. मय् जाब्ता द्वारा हनुमान टेकरी खडात हाईवे पर पहुंचकर नाकाबंदी शुरू की गई तथा डीएसटी टीम द्वारा उक्त वाहन का लगातार पीछा किया गया। तत्पश्चात उक्त वाहन के वाहन चालक द्वारा अपने वाहन को रोहिडा से दानबोर तथा दानबोर से निचलागढ की तरफ बार-बार घुमाता रहा व भागता रहा। तत्पश्चात उक्त वाहन के चालक द्वारा अपने वाहन को निचलागढ से हनुमान टेकरी की तरफ मोडने पर थाना आबूरोड सदर की टीम द्वारा हनुमान टेकरी से सांगणा तिराये के तरफ सामने आने पर तथा उक्त फॉर्च्यूनर वाहन का पिछला टायर फट जाने से सांगणा तिराये से पहले ही अपने वाहन फॉर्च्यूनर को रोड के साईड में छोडकर जंगल में फरार हो गया था तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा करीब तीन-चार घण्टे तक जंगल में फरार मुल्जिम की तलाश की गई, मगर कोई पता नहीं चला। उक्त वाहन फॉर्चनर में से 484 किलो 100 डोडा पोस्त, दो मैगजीन व आठ जिन्दा कारतुस तथा दो अलग-अलग नम्बरों की चार नम्बर प्लेट बरामद की जाकर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है।
पुलिस टीमः-
1.प्रदीप डागा निपु, थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड सदर
2.गंगाराम उनिपु, पुलिस थाना आबूरोड सदर
3.अमराराम उ.नि. प्रभारी डीएसटी मय टीम।
4.भूरी सिंह सउनि, पुलिस थाना आबूरोड सदर
5. केसाराम सउनि पुलिस थाना आबूरोड सदर
6. देवी सिह हैड कानि 156 पुलिस थाना आबूरोड सदर
7. दिनेश कुमार कानि 533 पुलिस थाना आबूरोड सदर
8. बृजभूषण कानि 985 पुलिस थाना आबूरोड सदर
9. दिनेश कुमार कानि 228 पुलिस थाना आबूरोड सदर
10 उम्मेद सिंह कानि 756 पुलिस थाना आबूरोड सदर
11 भेराराम कानि 204 पुलिस थाना आबूरोड सदर
12 पंकज कुमार कानि 228 पुलिस थाना आबूरोड सदर
13 नरेन्द्र कानि 492 पुलिस थाना आबूरोड सदर
14 सौरभ कानि 483 पुलिस थाना आबूरोड सदर
15 जीतराम आरएसी कानि पुलिस थाना आबूरोड सदर
16 शेर सिंह आरएसी कानि पुलिस थाना आबूरोड सदर


