PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
तखतगढ़ तेज रफ्तार कार पोल से टकराकर पलटी, बाइक सवार घायल, बांकली रोड पर हुई दुर्घटना
तखतगढ़-बांकली मार्ग पर तेज गति एवं अनियंत्रित कार सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकराकर पलट गई। हादसे के दौरान सामने से आ रही बाइक भी कार की चपेट में आ गई। दुर्घटना में बाइक सवार घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार कार तखतगढ़ से बांकली की ओर जा रही थी। मार्ग पर एक मोड़ के दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई और पलट गई। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक कार की चपेट में आ गई। कार चालक की पहचान चंपालाल पुत्र गणेशाराम कुमावत बांकली के रूप में हुई।
वहीं बाइक पर सवार थुंबा निवासी महावीर सिंह पुत्र वचन सिंह राजपूत घायल हो गए। घायल को तखतगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को थाने में रखवाया है। मामले की जांच जारी है।



