• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

नाड़ोल-नाकाबंदी में बाइक सवार से 64 ग्राम अफीम का दूध बरामद, युवक गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 11, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

नगराज वैष्णव

नाकेबंदी में बाइक सवार से 64 ग्राम अफीम का दूध बरामद, युवक गिरफ्तार

नाडोल। नाडोल चौकी पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए एक मोटरसाइकिल सवार युवक को 64 ग्राम प्रतिबंधित अफीम के दूध के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

रानी थाना प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि नाडोल चौकी पुलिस की ओर से नाकेबंदी की जा रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक को रोककर पूछताछ की गई। युवक के जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 64 ग्राम अफीम का दूध बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी नरेश सीरवी (25), निवासी नाडोल को गिरफ्तार कर लिया। बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई शुरू की गई है।

एएसआई परमिंदर सिंह व कांस्टेबल गणेश राम की रही विशेष भूमिका

कार्रवाई में रानी थाना प्रभारी सीआई आनंद कुमार के नेतृत्व में एएसआई परमिंदर सिंह, कांस्टेबल गणेश राम, सुंदर लाल, हेड कांस्टेबल मूलाराम, रमेश कुमार, प्रकाश कुमार तथा 112 वाहन चालक मानवेंद्र सिंह शामिल रहे। कार्रवाई में नाडोल चौकी के एएसआई परमिंदर सिंह एवं कांस्टेबल गणेश राम की विशेष भूमिका रही।

Previous Post

बिजली कटौती से परेशान लोगों का फूटा आक्रोशः पालड़ी एम जीएसएस पर नारेबाजी के साथ किया प्रदर्शन, आंदोलन की दी चेतावनी

Next Post

नाणा थाने में आदिवासी युवक से मारपीट और जातिगत अपमान का मामला दर्ज, तीन लोगों पर आरोप

Next Post

नाणा थाने में आदिवासी युवक से मारपीट और जातिगत अपमान का मामला दर्ज, तीन लोगों पर आरोप

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page