• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

नीलकंठ मंदिर पहाड़ी के तालाब में युवक की मौत: पैर फिसलने से डूबा, पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 11, 2026
in Local
0
नीलकंठ मंदिर पहाड़ी के तालाब में युवक की मौत: पैर फिसलने से डूबा, पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया

PALI SIROHI ONLINE

जसवंतपुरा-जसवंतपुरा थाना क्षेत्र के पंसेरी गांव में नीलकंठ महादेव मंदिर की पहाड़ी पर बने तालाब में डूबने से एक 20 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजपुरा निवासी अर्जुन कुमार बेटा भीखाराम के रूप में हुई है। यह घटना सोमवार को उस समय हुई जब वह मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था।

पुलिस ने बताया कि श्रावण महीने के सोमवार को अर्जुन अपने दो दोस्तों के साथ नीलकंठ महादेव मंदिर में दर्शन करने गया था। दर्शन के बाद तीनों दोस्त पैदल पहाड़ी के रास्तेराजपुरा लौट रहे थे। इसी दौरान तालाब के पास से गुजरते समय अर्जुन का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही सुंधा माता चौकी प्रभारी महिपाल सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर तहसीलदार नीरज कुमारी और थाना प्रभारी डिम्पल कुंवर भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। युवक के शव को तालाब से बाहर निकालने के लिए गोताखोरों की मदद ली गई। उच्चतम निवासी मोड़ सिंह, गोलाना निवासी नारायण सिंह और कलापुरा निवासी भीमराज पुरोहित ने कांस्टेबल प्रवीण कुमार के साथ मिलकर काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।

शव को तालाब से बाहर निकालने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया। शाम को शव को जसवंतपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Previous Post

भीमाणा के समीप मामा भांजा होटल पर तोड़फोड़,रवि कुमार जणवा घायल, रोहिडा थाने में मामला दर्ज

Next Post

पुलिस ने 12 घंटे में चोरी हुआ डम्पर बरामद किया: 200 किलोमीटर पीछा कर पाली जिले से पकड़ा, ड्राइवर फरार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page