PALI SIROHI ONLINE
पाली-पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर 13-14 अगस्त तक लॉटरी निकाली जा सकती है। वहीं 15 अगस्त के बाद चुनावों को लेकर आचार संहिता कभी भी लग सकती है। आगामी 16 अगस्त को गृहमंत्री अमित शाह का दौरा प्रस्तावित है। कलेक्टर को वार्डों के आरक्षण की लॉटरी निकालने के लिए अधिकृत कर दिया है।
कलेक्टर अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के लिए आरक्षित वार्डों का निर्धारण लॉटरी सेकरेंगे। नगर निगम के लिए पहली बार महापौर चुना जाएगा। यानी एक महापौर, एक जिला प्रमुख, 9 पंचायत समितियों में प्रधान, 33 जिला परिषद सदस्य, 303 सरपंच, 10 ही निकायों में करीब 320 पार्षद, 9 पंचायत समितियों में 179 पंचायत समिति सदस्यों व 2931 वार्डपंचों सहित कुल 3786 जनप्रतिनिधि चुने जाएंगे। इसी के साथ एक-एक उप महापौर-उप जिला प्रमुख, 9 निकायों में उपाध्यक्ष, 9 उप प्रधान और 303 उप सरपंच चुने जाएंगे। दो पंचायत समितियों ब्यावर जिले में गई। वहीं एक नई बनी। इस चुनाव में इतनी घटत-बढ़त हो चुकी पाली की 10 में से रायपुर व जैतारण पंचायत समिति ब्यावर में शामिल।
बगड़ी नगर नई बनने से अब 9 पंचायत समितियां। { जनसंख्या के फार्मूले के आधार पर जिला परिषद के 8 वार्ड वापस बन गए और कुल 33 वार्ड ही रहे। { इन 9 पंचायत समितियों में कुल 179 पंचायत समिति वार्ड बनाए गए। जिससे सदस्यां की संख्या भी इतनी ही रही। 338 में 78 ग्राम पंचायतें ब्यावर में शामिल हो गईं। परिसीमन में 43 ग्राम पंचायतों मं बढ़ोतरी हो गई। अब 303 हैं। {नगर निगम पाली व नगर पालिका सुमेरपुर का कार्यकाल 26 नवंबर 2024 को पूरा हो चुका। पौने दो साल से प्रशासक रहे हैं। { जिले के 10 नगरीय निकायों में 3,57,325 मतदाता शहरी सरकार चुनेंगे। नगर निगम में 1,80,293 मतदाता हैं। 2019 के परिसीमन में नगर निगम में 50 से 65 वार्ड हुए थे, 2014 में 45 से 50 हुए थे। इस बार 65 ही रहे।


