PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई.पी.एस. के निर्देशन में, चैनसिंह महेचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली, सुनील के पंवार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला एवं बाल अपराध अनुसंधान पाली एवं जितेन्द्र सिंह वृताधिकारी पुलिस उपाधीक्षक सुमेरपुर, जिला पाली के निकटतम सुपरविजन में एवं थानाधिकारी सवाई सिंह निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली के नेतृत्व में वांछित अपराधियो (स्थाई वारण्टी, भगौडे, उदघोषित, गिरफतारी वारण्टी) के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत फरार एवं वांछित अभियुक्तों की धरपक्कड हेतु एक विशेष टीम का गठन की गई।
पुलिस टीमः-
1. सवाई सिंह राठौड निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना सुमेरपुर, पाली।
2. अशोक कुमार सउनि पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली।
3. फुसाराम मुआ न 610 पुलिस थाना सुमेरपुर, सुमेरपुर, जिला पाली।
4. उम्मेद सिंह कानि न. 596पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली।
5. 5. श्दिलीप सिंह कानि न. 1459 पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली।
6. देवेन्द्र कानि चालक न. 475 पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली।
घटना का सारांशः दिनांक 21.03.2026 को प्रार्थी ने एक लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि कल दिनांक 20.03.2026 को मेरी नाबालिग बेटी को दिनेश कुमार पुत्र मेघाराम जाति वाल्मीकी निवासी सदगुरू नगर पाली बहला फुसलाकर भगाकर लेकर गया है। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण सख्या 87 दिनांक 21.03.2026 धारा 137 (2), 64 (2) (एम), 65 (1) भारतीय न्याय संहिता 2023 व 3/4, 5एल/6 पोक्सो एक्ट व 84 जेजे एक्ट बीएनएस पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
विशेष गठित टीम की कार्यवाहीः गठीत टीम द्वारा घटनास्थल के आस पास सीसीटीवी कैमरो को चैक किये गये, प्रकरण हाजा संघीन प्रवृति को होने से घटना को मध्यनजर रखते हुए कड़ी मेहनत व लग्न एंव कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करते हुए मुखबीर तंत्र, आसुचना संकलन, तकनीकी सहयोग से पॉक्सो अधिनियम फरार वांछित मुलजिम दिनेश कुमार को दस्तयाब किया गया
गिरफ़्तार अभियुक्त;-
दिनेश कुमार पुत्र मेघाराम वाल्मिकी उम्र 24 साल पैशा सफाईकर्मी निवासी आईटीआई रोड महाराणा प्रताप नगर पाली हाल सदगुरू नगर भारतीय बाल निकेतन विधालय के सामने वाली दूसरी गली पुलिस थाना औधोगिक क्षेत्र पाली।


