PALI SIROHI ONLINE
रानी में निकली ‘हर घर तिरंगा’ प्रभात फेरी
नगराज वैष्णव
रानी। आजादी का अमृत महोत्सव एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रानी में एलसी-75 फाटक K. D होटल से अष्टापद तक भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में देशभक्ति के नारों के साथ तिरंगा लहराते हुए कार्यकर्ता एवं नगरपालिका कर्मचारी शामिल हुए।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष हरीश गेहलोत, नगरपालिका चेयरमैन भरत राठौड़, उपाध्यक्ष दलचंद चौहान, सवाराम मेघवाल, ईश्वर सिंह राजपुरोहित, इंदर सिंह राजपुरोहित, डायराम चौधरी एवं गोपी माली सहित नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी मगराज चौधरी, जितेंद्र धारू, कांतिलाल, तेजकरण, नारायणलाल, सुरेशकुमार सहित सफाई कर्मचारी एवं महिला कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रभात फेरी के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा। नगरवासियों से भी 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता कर घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया गया।


