• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

2-बाइक भिड़ीं, सड़क पर गिरे 4-युवकों को टैंकर ने कुचला: 3 की मौत, 1 गंभीर घायल, सड़क पर बिखर गए शव; ड्राइवर को पकड़ा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 9, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

बाड़मेर-बाड़मेर जिले में 2 बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दोनों बाइक पर सवार 4 युवक सड़क पर गिर गए। इस दौरान पीछे से आए टैंकर ने चारों को कुचल दिया। एक युवक के सिर के चीथड़े बिखर गए।

हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई, जबकि 1 गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका जिला हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। हादसा सदर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-68 पर शनिवार शाम 7:50 बजे हुआ।दोनों बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, सड़क पर गिरे चारों

ASP नितेश आर्य ने बताया- कुर्जा फांटा के पास 2 बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हुई थी। दोनों बाइक पर 4 लोग सवार थे। टक्कर के बाद सभी बाइक सवार सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आया टैंकर चारों को कुचलते हुए निकल गया।

क्षतिग्रस्त बाइक और टैंकर को पुलिस ने थाने में खड़ा करवाया

हादसे के बाद मौके पर लोग जमा हो गए और चारों घायलों को इलाज के लिए राजकीय हॉस्पिटल बाड़मेर पहुंचाया। डॉक्टरों ने 3 युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि 1 घायल को एडमिट कर लिया। हादसे की सूचना पर ASI गुलाब खान टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइक और टैंकर को थाना परिसर में खड़ा करवा दिया। टैंकर ड्राइवर को भी पुलिस ने मौके से डिटेन कर लिया।मरने वाले तीनों युवक बालोतरा जिले के रहने वाले

हादसे में रूपा राम (25) पुत्र मोहन लाल विश्नोई, रमेश (30) पुत्र विरमा राम विश्नोई निवासी भलीसर, पुलिस थाना धोरीमन्ना (बालोतरा) और धन राज पुत्र उदाराम जाट (30) निवासी अरनियाली, पुलिस थाना धोरीमन्ना (बालोतरा) की मौत हुई है, जबकि मांगी लाल पुत्र खरता राम जाट (28) निवासी अरनियाली (बालोतरा) घायल है।

Previous Post

सिरोही-अशोक राव हत्याकांड का खुलासा मुकेश उर्फ मोंटू गिरफ्तार

Next Post

सादड़ी में आरसीएम सेमिनार का आयोजन, डायरेक्ट सेलिंग पर दी विशेष जानकारी

Next Post

सादड़ी में आरसीएम सेमिनार का आयोजन, डायरेक्ट सेलिंग पर दी विशेष जानकारी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page