• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सिरोही-अशोक राव हत्याकांड का खुलासा मुकेश उर्फ मोंटू गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 8, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशानुसार वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व मुकेश चौधरी वृताधिकारी वृत सिरोही के निकट सुपरविजन में  घनश्यामसिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सिरोही सदर मय जाब्ता के द्वारा प्रकरण सं. 122/07.08.2026 धारा 103 (1) बीएनएस में मृतक अशोक राव की हत्या करने के आरोपी मुकेश कुमार उर्फ मोन्टू पुत्र कांतिलाल जाति वाल्मिकी उम्र 22 वर्ष निवासी पाडीव पुलिस थाना सिरोही सदर जिला सिरोही को आज दिनांक 08.08.2026 को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में गिरफ्तारशुदा अभियुक्त से विस्तृत अनुसंधान जारी है।

घटना विवरणः-दिनांक 28.07.2026 को परिवादी  भंवरलाल पुत्र शंकरलाल जाति राव उम्र 62 साल पेशा घर धंधा निवासी पाडीव पुलिस थाना सिरोही सदर द्वारा दी रिपोर्ट पर जांच प्रारम्भ की गई। दौराने जांच दिनांक 07.08.2026 को परिवाद भंवरलाल ने एक लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि दिनांक 27/28.07.2026 को मेरे पुत्र अशोक राव की मुकेश उर्फ मोन्टू हरिजन ने पानी में डूबा कर हत्या कर दी। वगैरह पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। अपराध की प्रकृति गम्भीर होने से तुरंत घटनास्थल का निरीक्षण कर घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चैक किए गए। प्रकरण में अभियुक्त मुकेश कुमार उर्फ मोन्टू पुत्र कांतिलाल जाति वाल्मिकी उम्र 22 वर्ष निवासी पाडीव पुलिस थाना सिरोही सदर जिला सिरोही को दस्तयाब कर सीसीटीवी फुटेज व मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार करने से जरिये फर्द गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त शातिर प्रवृति का है जिसने मृतक अशोक राव की बॉडी जगधणी मंदिर के पास रोड के साईड नाले में पडी होने की ईत्तला मृतक के फोन से ही उसके परिजनों को दी थी। मुकेश कुमार घटना के बाद मृतक के घर शोक कार्यक्रमों में शामिल होकर पूरी जानकारी रख रहा था, कि किसी को भी उक्त घटना के सम्बन्ध में उस पर शक ना हो। अभियुक्त द्वारा मृतक के परिजनों को गुमराह किया गया था मगर सीसीटीवी फुटेज व मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार करने से बाद पूछताछ गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में गिरफ्तारशुदा अभियुक्त से विस्तृत अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्तः मुकेश कुमार उर्फ मोन्टू पुत्र कांतिलाल जाति वाल्मिकी उम्र 22 वर्ष निवासी पाडीव पुलिस थाना सिरोही सदर जिला सिरोही

पुलिस टीम :-
1. नारायण सिंह सउनिपु पुलिस थाना सिरोही सदर।
2 प्रवीणसिह कानि. नं. 861 पुलिस थाना सिरोही सदर।
3 अनिल कुमार कानि. नं. 951 पुलिस थाना सिरोही सदर।

Previous Post

रानी,-पहाड़ी में 6 माह पुराना कंकाल मिला, लापता घीसाराम की हुई पहचान

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page