• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सरुपगंज-दिन दहाडे छूरी मारने की घटना का 30 घण्टे में खुलासा आरोपी गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 7, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-पुष्पेंद्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए विशेष टीमों का गठन कर शीघ्र ही वारदात का पर्दाफाश कर अज्ञात मुल्जिम को अतिशीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित करने पर  किशोर सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व भंवरलाल चौधरी वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकट सुपरविजन में  कमलेश गहलोत निपु. थानाधिकारी पुलिस थाना सरूपगंज मय टीम द्वारा दिनांक 05.08.2026 को सरूपगंज कस्बे में अज्ञात अभियुक्त द्वारा वृद्ध व्यक्ति के साथ हुई छूरी मारकर गम्भीर घायल करने की घटना का पर्दाफाश करते हुए अज्ञात मुलजिम को चिहिन्त कर गिरफतार करने सफतला प्राप्त की है।

घटना विवरणः- दिनांक 05.08.2026 को प्रार्थी  शक्ति सिह रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 05.08.2026 को दोपहर करीब 2.30 से 3 पीएम पर मैं मेरे घर से खाना खाकर गैरैज पर आ रहा था तथा मेरे पिता जी लक्ष्मण सिंह नीचे दुकान पर थे तो हमारे गैरेज के आगे एक आदिवासी व्यक्ति पेशाब कर रहा था जिसको मेरे पिताजी द्वारा दुकान के आगे पेशाब करने से मना कर वापस घुमकर मेरे पिताजी दुकान की तरफ जा रहे थे तो पीछे से उस आदिवासी व्यक्ति द्वारा छुरी से मेरे पिताजी को पीठ पर हमला कर दिया जिससे मेरे पिताजी घायल हो गये वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान शुरू कर मुलजिम की सरगर्मी से पहचान के प्रयास व दस्तयाबी हेतु तलाश शुरू की गई।

कार्यवाही विवरणः- जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता को देखते हुए थानाधिकारी पुलिस थाना सरूपगंज के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन कर शीघ्र ही वारदात का पर्दाफाश कर अज्ञात मुलजिम को अतिशीघ्र गिरफतार करने हेतु निर्देशित करने पर  कमलेश गहलोत निपु. थानाधिकारी पुलिस थाना सरूपगंज के निर्देशन में थाने से अलग-अलग टीमों का गठन किया जाकर रवाना किया गया। टीमों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज चैक किये गये। टीमों द्वारा अथक प्रयासों से सीसीटीवी फुटेज व मुखबीर तंत्र की सहायता से अज्ञात मुलजिम की पहचान सुनिश्चित की गई। टीमों द्वारा मुल्जिम का लगातार पीछा जारी रखते हुए 30 घण्टे में जंगल क्षेत्र से दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की। मुलजिम को बाद पुछताछ बापर्दा गिरफ्तार किया गया। मुल्जिम से अग्रीम अनुसंधान किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तः-
बिबील उर्फ काती पुत्र  बजु जाति गमेती भील उम्र 19 साल निवासी निम्बली फली वाटेरा पुलिस थाना रोहिडा जिला सिरोही

पुलिस टीमः-
कमलेश गहलोत निपु., थानाधिकारी पुलिस थाना सरूपगंज
श्रवणकुमार उनि., पुलिस थाना सरूपगंज
विक्रमसिंह सउनि, पुलिस थाना सरूपगंज
रोहिताश हैडकानि नम्बर 353, पुलिस थाना सरूपगंज (विशेष भूमिका)
बाबुलाल कानि नम्बर 410, पुलिस थाना सरूपगंज (विशेष भूमिका)
दिनेशकुमार कानि न 807, पुलिस थाना सरूपगंज(विशेष भूमिका)
ईश्वरलाल कानि नम्बर 310, पुलिस थाना सरूपगंज
गोपीलाल कानि नम्बर 365, पुलिस थाना सरूपगंज
ओमप्रकाश कानि नम्बर 292, पुलिस थाना सरूपगंज
शंकरलाल कानि नम्बर 407, पुलिस थाना सरूपगंज

Previous Post

पाली- अवैध डोडा पोस्त के साथ अभियुक्त प्रेमप्रकाश गिरफतार

Next Post

खेत की बाड में लगे झटका वायर से एलडीसी घायलः कर्मचारी का पैर टूटा

Next Post
खेत की बाड में लगे झटका वायर से एलडीसी घायलः कर्मचारी का पैर टूटा

खेत की बाड में लगे झटका वायर से एलडीसी घायलः कर्मचारी का पैर टूटा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page