PALI SIROHI ONLINE
पाली- अवैध डोडा पोस्त के साथ अभियुक्त प्रेमप्रकाश गिरफतार
पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई.पी.एस. के निर्देशन में, ओमप्रकाश चौधरी अति. पुलिस अधीक्षक पाली एवं अमरसिह रतनू वृताधिकारी वृत पाली ग्रामीण के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी पुलिस थाना रोहट पाना चौधरी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
घटना का विवरणः- आज दिनांक 07.08.2026 को जरिये मुखबिर ईतला मिली की विश्नोईयों की ढाणीसांवलता कंला में खेतों में बने एक खण्डहर मकान के आस पास खेत में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त छुपा रखा है अगर समय पर दबिश देकर खेत की तलाशी ली जावे तो भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद हो सकता है, माफिक ईतला पर विश्नोईयो की ढाणी पहुच खेत में तलाशी ली तो प्लास्टिक के कटटे में 05 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद कर मुलजिम प्रेमप्रकाश को गिरफतार किया जाकर थाना हाजा पर प्रकरण संख्या 158 दिनांक 07.08.2026 को धारा 08/15 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान जारी है।
गठित टीमः-
1 मोडाराम सउनि पुलिस थाना रोहट ।
2. महिपाल हैड कानि 154 पुलिस थाना रोहट।
3 गणेश कानि 79 पुलिस थाना रोहट ।
4. दिनेश कानि 62 पुलिस थाना रोहट ।
5 नरेश कानि 1243 पुलिस थाना रोहट।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरणः-
01.प्रेमप्रकाश पुत्र भवंरलाल उम्र 35 साल निवासी सांवलता कंला पुलिस थाना रोहट जिला पाली


