• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-भालेलाव में कंठी लूट की वारदात का खुलासा, लूट की वारदात करने वाले मुख्य सरगना बाबा गैंग का सवाईराम बावरी सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 7, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता कंठी (ठुसी) लूट की वारदात का किया खुलासा> पुलिस थाना सदर पाली की टीम द्वारा सरहद भालेलाव में कठी लूट की वारदात का पर्दाफाश।
> लूट की वारदात करने वाले मुख्य सरगना बाबा गैंग का सवाईराम बावरी सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार> लुट की वारदात करने वाली तीनो मुलजिमानो के विरुद्ध करीब 50 प्रकरण दर्ज है। सभी मुलजिमान शातिर व आले दर्जे के लुटेरे।> अभियुक्त लूट व चोरीयो की वारदात करने के लिये बाबा गैग चलाते है, गैंग का मुख्य सरगना सवाईराम हैं जो पहले पटेलिया गैंग का सदस्य रह चुका है।
> 01 दर्जन वारदाते करना स्वीकार किया गया। वर्तमान मे उक्त मुलजिमान जैतारण,जसनगर, सोजतसीटी, खिवाडा के प्रकरणो मे वांछित चल रहे है।

पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई०पी०एस० के निर्देशन में ओमप्रकाश चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली के मार्गदर्शन में व अमरसिंह रत्नू आरपीएस वृताधिकारी वृत पाली ग्रामीण के सुपरविजन व कपूराराम चौधरी नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सदर के नेतृत्व टीम का गठन किया गया।

* घटना का विवरण दिनांक 13.07.2026 को प्रार्थी डुंगाराम पुत्र उम्मेदाराम जाति सिरवी उम्र 62 वर्ष पेशा खेती निवासी भालेलाव पीएस सदर पाली जिला पाली ने रिपोर्ट पेश की कि मैं व मेरी पत्नी श्रीमति लीला देवी दोनो सामाजिक कार्यक्रम में गांव चवाडिया गये थे मैं व मेरी पत्नी लीला दोनों मेरी मोटर साईकिल से चवाडिया से खाना होकर वापस घर भालेलाव आ रहे थे समय करीब 3.45 पीएम पर हम ज्योहि नयां गांव रिको से थोडा आगे बाम्बोलाई रोड कट से पहले कच्चे रास्ते पर पहुंचे तब पीछे रिको की तरफ से एक मोटर साईकिल जिस पर तीन लडके बेठे हुए आए और मेरी मोटर साईकिल के आगे लाकर रोककर मुझे मोटर साईकिल सहित लात मारकर नीचे गिरा दिया फिर मेरी पत्नी लीला के गले में पहनी हुई सोने की ठुसी को गले से जबरदस्ती छीनकर ले गये है। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 210 दिनांक 13.07.2026 धारा 309 (4) भारतीय न्याय संहिता 2023 पुलिस थाना सदर पाली में दर्ज किया गया।

”दिनांक 13.07.2026 को थाना सदर पाली क्षेत्र के भालेलाव सरहद में अज्ञात मोटर साईकिल सवार नकाबपोश लूटेरो द्वारा प्रार्थी डुंगाराम की पत्नि के गहने में पहनी हुई सोनी कठी (ठुस्सी) लूट की वारदात होने की सूचना पुलिस थाना सदर पाली पर प्राप्त हुई जिस पर लूट की घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना को अतिशीघ्र सरसब्ज करने हेतु में श्री कपूराराम चौधरी नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सदर पाली के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया जाकर लूट की घटना के खुलासे के सार्थक प्रयास प्रारम्भ किये गये।

* टीम द्वारा किये गए प्रयास घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँच घटनास्थत का निरीक्षण किया गया। दिनदहाडे हुई कंटी लुट की वारदात को गंभीरता से लिया जाकर एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आस पास के करीबन 150-200 सीसीटीवी फुटेज चैक किये जाकर टीम द्वारा आरोपीगणो के आने जाने का रुट का पता लगाया गया। टीम द्वारा संदिग्ध नकाबपोश लूटेरो को चिन्हित किया जाकर तकनिकी साक्ष्य एकत्रित कर गहनता से विश्लेषण किया गया। तकनिकी साक्ष्यो के आधार पर टीम द्वारा लगातार 25 दिनो तक कड़ी मेहनत व लग्न से कार्य कर कड़ी से कडी जोडते हुए लूट की वारदात को अन्जाम देने वाले बाबा गैंग का मुख्य सरगना सवाईराम बावरी निवासी निम्बोल सहित तीनो अभियुक्तो को दस्तीयाब किया जाकर गहनता से तकनिकी आधार पर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई तो तीनो अभियुक्तो द्वारा घटना करना स्वीकार किया हैं। जिस पर मुलजिमान सवाईराम, राधेश्याम व सुनिल को प्रकरण में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त आले दर्ज के नकबजन व चोर हैं, जिसने पूछताछ जारी है।

* गठित पुलिस टीम :-
1. कपूराराम चौधरी नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सदर पाली
2. मोहनलाल सउनि पुलिस थाना सदर पाली
3.  सुरेश कानि 565 पुलिस थाना सदर पाली
4. रमेश कानि 1627 पुलिस थाना सदर पाली
5.  महिपाल कानि 1606 पुलिस थाना सदर पाली
6.हेमेन्द्र सिंह कानि 1033 पुलिस थाना सदर पाली
7.पुखराज कानि 1620 पुलिस थाना सदर पाली
8. लक्ष्मणसिह कानि 46 पुलिस थाना सदर पाली
9. रामावतार कानि 1835 पुलिस थाना सदर पाली
10. शैलेन्द्र कानि 1804 डीसीआरबी पाली
11. जोगेन्द्र कानि 121 डीसीआरबी पाली

सहयोगी टीम :-
1.  नवलाराम सउनि पुलिस थाना सदर पाली
2.तेजाराम सउनि पुलिस थाना सदर पाली
3. ओमाराम एचसी 1211 पुलिस थाना सदर पाली
4. कमलेश कानि 1687 पुलिस थाना सदर पाली
5. राजेश कानि 1081 पुलिस थाना सदर पाली
6. पुरखाराम कानि 116 पुलिस थाना सदर पाली
7.मादाराम कानि 1333 पुलिस थाना सदर पाली

विशेष भूमिका :-
1 सुरेश कानि 565 पुलिस थाना सदर पाली
2 रमेश कानि 1627 पुलिस थाना सदर पाली
3 महिपाल कानि 1606 पुलिस थाना सदर पाली
4. हेमेन्द्र सिह कानि 1033 पुलिस थाना सदर पाली
5. पुखराज कानि 1620 पुलिस थाना सदर पाली

* गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण
* * 1. सवाईराम पुत्र हापूराम जाति बावरी उम्र 30 साल पेशा मजदुरी निवासी निम्बोल पुलिस थाना जैतारण जिला ब्यावर
2.राधेश्याम पुत्र माणकराम जाति बावरी उम्म्र 28 साल पेशा मजदुरी निवासी लीलयास पुलिस थाना जसनगर जिला नागौर
3.सुनिल पुत्रउगमाराम जाति बावरी उम्र 25 साल निवासी निम्बोल पुलिस थाना जैतारण जिला ब्यावर :-

Previous Post

सरुपगंज के टाक को मिली जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) के ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Next Post

पाली- अवैध डोडा पोस्त के साथ अभियुक्त प्रेमप्रकाश गिरफतार

Next Post

पाली- अवैध डोडा पोस्त के साथ अभियुक्त प्रेमप्रकाश गिरफतार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page