PALI SIROHI ONLINE
गिरीश व्यास
बाली उपखण्ड के बेड़ा में कल 7 अगस्त को लगेगा प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का विशेष शिविर, घरों की छत पर सोलर लगाने की दी जाएगी जानकारी
बेड़ा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर बेड़ा में आज शुक्रवार को विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर कनिष्ठ अभियंता कार्यालय में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक लगेगा। इसमें ग्रामीणों को सोलर रूफटॉप लगाने, ऑनलाइन आवेदन, ऋण सुविधा और सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी की जानकारी देने के साथ मौके पर आवेदन भी लिए जाएंगे।
सहायक अभियंता अवधेश राज सिंह ने बताया कि नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से 29 फरवरी 2024 से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरू की गई है। एजेंसियों के माध्यम उन्होंने ग्रामीणों से शिविर में पहुंचकर योजना की पूरी जानकारी लेने और पात्रता के अनुसार आवेदन करने की अपील की।
विभाग ने आम उपभोक्ताओं और जनप्रतिनिधियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया है।


