PALI SIROHI ONLINE
बाली। पीजीसीआईएल की 765 केवी लाइन पर कार्य कल, 11 गांवों में चार घंटे बिजली रहेगी बंद
पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) की 765 केवी विद्युत लाइन पर निर्धारित रखरखाव कार्य के चलते शुक्रवार, 7 अगस्त को बाली क्षेत्र के कई गांवों में विद्युत आपूर्ति चार घंटे तक बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुभम शर्मा के अनुसार 7 अगस्त को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक नाना, रामपुरा, चामुंडेरी, लुंदाड़ा, मालनू, वेलार, लालपुरा, आमलिया, ठंडीबेरी, भीमाना, कोयलवाव सहित आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही निपटाने तथा असुविधा से बचने के लिए सहयोग करने की अपील की है। कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति पुनः सुचारु कर दी जाएगी।


