PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
राजस्थान ग्रामीण बैंक खिंवादी से 2 लाख बीमा राशि नामिनी सदी देवी बलुपुरा को मिली
तखतघगढ 6 अगस्त (खीमाराम मेवाडा) सुमेरपुर उपखंड क्षेत्र के खिंवादी बैंक से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का चैक सुपुर्द किया गांव बलूपुरा के हेमाराम देवासी ने किसी वित्तीय सारक्षता शिविर में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का आवेदन किया था हेमाराम विजली विभाग में एफआरटी द्वारा लाइन मेन पद पर कार्य कर रहे थे कुछ महीनों बाद हेमाराम देवासी की विद्युत लाईट की लाइन ठीक करते समय आकस्मिक मृत्यु हो गई तब मदन मेघवाल ने उसके बेटे कैलाश कुमार को बताया कि बैंक में बीमा करवाया हुआ है कैलाश कुमार ने डॉक्यूमेंट दे दिया व राजस्थान ग्रामीण बैंक प्रबंधक बिट्टू गोयल व क्रिसिल फाउंडेशन के ब्लॉक को-कॉर्डिनेटर मदन मेघवाल के द्वारा 2 लाख रुपये की बीमा राशि नामिनी सदी देवी पत्नी को मिला*


