• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

कोलर में शहीद रमेश पंवार की प्रतिमा का अनावरण, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांवहजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि;

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 5, 2026
in Local
0
कोलर में शहीद रमेश पंवार की प्रतिमा का अनावरण, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांवहजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि;

PALI SIROHI ONLINE

कोलर में शहीद रमेश पंवार की प्रतिमा का अनावरण, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव
हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि;

विधायक केसाराम चौधरी बोले— शहीदों का सम्मान राष्ट्र का सम्मान, स्मारक की चारदीवारी व सौंदर्यकरण के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा
नगराज वैष्णव
रानी /पाली जिले की देसूरी तहसील के कोलर गांव में मंगलवार को अमर शहीद सीआरपीएफ कमांडो रमेश पंवार की प्रतिमा का भव्य अनावरण समारोह आयोजित हुआ । सामाजिक कार्यकर्त्ता अशोक कड़ेला निम्बाड़ा ने बताया कि मारवाड़ जंक्शन विधायक केसाराम चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में तिरंगा ध्वजारोहण के बाद शहीद की प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा का अनावरण होते ही पूरा परिसर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “शहीद रमेश पंवार अमर रहें” के नारों से गूंज उठा। समारोह में क्षेत्रभर से पहुंचे हजारों लोगों ने शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

समारोह का सबसे भावुक क्षण तब आया जब मंच पर शहीद की माता, धर्मपत्नी और उनके नन्हे बच्चे उपस्थित रहे। उपस्थित जनसमूह ने खड़े होकर उनका सम्मान किया तथा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण राष्ट्रभक्ति और गर्व की भावना से ओत-प्रोत रहा।
मुख्य अतिथि विधायक केसाराम चौधरी ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि शहीद रमेश पंवार का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। विधायक ने बताया कि स्मारक निर्माण के लिए पूर्व में विधायक कोष से 10 लाख रुपये की घोषणा की जा चुकी है। साथ ही उन्होंने स्मारक परिसर की चारदीवारी निर्माण, सौंदर्यकरण एवं भविष्य में आवश्यक विकास कार्यों के लिए भी हरसंभव आर्थिक सहयोग देने का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने स्मारक परिसर में पौधरोपण भी किया।

समारोह को श्री मारवाड़ मेघवाल सेवा संस्थान के संरक्षक एवं पूर्व राज्य मंत्री अचलाराम मेघवाल, संस्थान के जिलाध्यक्ष प्रतापराम गोयल, मारवाड़ जंक्शन शाखा अध्यक्ष एवं पूर्व उपप्रधान चौथाराम मेघवाल ने संबोधित किया। वक्ताओं ने शहीद रमेश पंवार की वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति को नमन करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता और ऐसे वीर सपूतों की स्मृतियां आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देती रहेंगी।
इस अवसर पर श्री रघुनाथ पीर धूणी ढालोप न्यास के अध्यक्ष मुन्नालाल मेन्सन,पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रमोद पाल सिंह, देसूरी शाखा अध्यक्ष महेंद्र लोंगेशा, प्रशासक रेखा देवासी, समाजसेवी वक्ताराम देवासी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रमेश सरेल बारवा ने किया।
आयोजन स्थल पर शहीद की भव्य प्रतिमा, आकर्षक स्मारक परिसर, विशाल शामियाना तथा भोजन व्यवस्था की गई थी।

Previous Post

पाली में ईमानदारी की मिसाल: निगम संविदाकर्मियों ने 90 वर्षीय बुजुर्ग का खोया मोबाइल लौटाया

Next Post

पुलिस थाने में घुसा सांपःपुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी, स्नेक कैचर ने पकड़कर जंगल में छोड़ा

Next Post
पुलिस थाने में घुसा सांपःपुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी, स्नेक कैचर ने पकड़कर जंगल में छोड़ा

पुलिस थाने में घुसा सांपःपुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी, स्नेक कैचर ने पकड़कर जंगल में छोड़ा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page