PALI SIROHI ONLINE
बांसवाड़ा-पत्नी से हुए विवाद के बाद एक युवक तलवार लेकर अपने साले के घर पहुंच गया। वहां उसने पहले पत्नी के साथ मारपीट की, फिर गाली-गलौज कर साले को घर से बाहर बुलाया और उसके पेट में तलवार घोंप दी। गंभीर हालत में घायल युवक को पहले एमजी हॉस्पिटल और फिर उदयपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
घटना बांसवाड़ा शहर के राजतालाब थाना क्षेत्र के दाहोद नाका इलाके में मंगलवार रात को हुई। जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
पत्नी से झगड़े के बाद तलवार लेकर साले के घर पहुंचा
राजतालाब SI विशाल गवरिया ने बताया- अनिल पुत्र नरसिंह बंजारा (33) निवासी बंजारा बस्ती, दाहोद नाका (भारती टायर के पास) का रहने वाला था आरोपी जीजा राजेश पुत्र गोरीलाल बंजारा, निवासी भगवानपुरा (दुर्गा पेट्रोल पंप के पास) है।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मंगलवार रात को राजेश का अपनी पत्नी बादामी से विवाद हो गया था। इसके बाद बादामी अपने भाई अनिल के घर चली गई। राजेश भी पत्नी का पीछा करते हुए साले के घर पहुंच गया। इस दौरान भी पत्नी के साथ भी मारपीट की।गाली-गलौज कर बाहर बुलाया, पेट में तलवार घोंप दी
साले अनिल के समझाने के बाद राजेश मौके से चला गया था। थोड़ी देर बाद वापस तलवार लेकर घर पहुंचा। साले अनिल को गाली-गलौज करते हुए घर से बाहर बुलाया। जैसे ही अनिल बाहर आया, आरोपी ने उसके पेट में तलवार घोंप दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
घायल अनिल के चिल्लाने की आवाज में परिवार के लोग दौड़कर पहुंचे। गंभीर हालत में तुरंत एमजी हॉस्पिटल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए उदयपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


