PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के बीजापुर ग्राम में पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन पाली जिले के कनिष्ठ सहायको ने अपने साथी एलडीसी बीजापुर निवासी दिनेश कुमार के निधन पर जिला कार्यकारिणी के सदस्यों स्टाफ साथीयो ने परिवार को आर्थिक सहायता करने का निर्णय लिया।
मंत्रालयिक कर्मचारियो द्वारा आर्थिक सहयोग रूप एकत्रित हुई 87701 रुपये को शोकसभा के दौरान बाली विधायक एव पूर्व ऊर्जा मंत्री पुष्पेन्द्र सिंह राणावत के मार्फत उनके परिवार को सुपुर्द किया गया।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष नेकाराम गरासिया,जिला कार्यकारिणी के जिला महामंत्री लक्ष्मण परमार, उपाध्यक्ष नरेन्द्र परमार प्रदेश प्रतिनिधि विक्रम सोलंकी, जोगसिंह चौसन, जिला मीठीया प्रभारी भरत ओझा, बाली ब्लॉक अध्यक्ष नेकाराम गरासीया, सुमेरपुर ब्लॉक अध्यक्ष गणेश सोनल, बाली उपाध्यान्न जितेन्द्र गेहलोत व अन्य साथी उपस्थित रहे।


