PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में रात को चोरों ने एक मोबाइल शॉप के ताले तोड़े और लाखों रुपए के मोबाइल और गल्ले में रखे करीब 50 हजार चोरी कर लिए। चोरी की सूचना मिलने पर औद्योगिक थाना प्रभारी निरमा विश्नोई मौके पर पहुंची और जांच की।
पाली शहर के औद्योगिक नगर थाना एरिया के मिल गेट के सामने की तरफ गुरु कृपा मोबाइल प्लाजा नाम से शॉप है।
सोमवार देर शाम को हमेशा की तरह हेमंत शॉप बंद कर घर गए। मंगलवार सुबह शॉप के ताले टूटे होने की सूचना परमौके पर पहुंचे और पुलिस की सूचना दी। मोबाइल इनवेस्टिंग यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंची और मौके से सबूत जुटाए।
चोर शॉप से आई फोन सहित लाखों रुपए के महंगे मोबाइल फोन, रिपेयर के लिए आए फोन और सेकेंड हैंड फोन भी चोरी कर ले गए। साथ ही सीसीटीवी कैमरे की DVR भी चोरी कर ले गए। रिपोर्ट देने के बाद पता चलेगा कि चोर कितना सामान चोरी कर ले गए।


