• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बागोड़ा-घर के बाहर खेल रहे मासूम को डंपर ने कुचलाः 3 बहनों का इकलौता भाई था; ग्रामीणों ने पीछा कर ड्राइवर को पकड़ा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 5, 2026
in Local
0
बागोड़ा-घर के बाहर खेल रहे मासूम को डंपर ने कुचलाः 3 बहनों का इकलौता भाई था; ग्रामीणों ने पीछा कर ड्राइवर को पकड़ा

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर में घर के बाहर खेल रहे ढाई साल के मासूम को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। सड़क पर मासूम के टुकड़े बिखर गए।

मौजूद लोगों की चीख-पुकार सुनकर ड्राइवर ने रफ्तार बढ़ा दी, ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया। हादसा बागोड़ा थाना क्षेत्र के छाजाला गांव में मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 9 बजे हुआ।पूर्व सरपंच बोले- परिवार का इकलौता बेटा था

छाजाला गांव के पूर्व सरपंच शरीफ खान ने बताया कि उनका भांजा मोहम्मद पुत्र बिलाल खान घर के बाहर खेल रहा था। इस बीच तेज रफ्तार डंपर ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसे कुचल दिया। हादसे में बच्चे ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद परिजन समेत अन्य लोगों ने डंपर ड्राइवर को रुकने के लिए कहा तो उसने रफ्तार बढ़ा दी। हालांकि ग्रामीणों ने पीछा कर आरोपी ड्राइवर को पकड़ लिया और सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस ने बागोड़ा के सरकारी हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने डंपर जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शरीफ खान ने बताया कि मृतक परिवार में इकलौता बेटा था। उसकी 3 बड़ी बहनें हैं। पिता बिलाल खान मजदूरी करते हैं। मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बागोड़ा थानाधिकारी बलदेव राम ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। ड्राइवर को डिटेन कर लिया है और डंपर को जब्त कर थाने में खड़ा करवाया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Previous Post

पढे आज बुधवार का आपका राशिफ़ल

Next Post

पाली-शॉप में घुसे चोर लाखों के फोन ले गए: रिपेयर के लिए आए कस्टमर के मोबाइल भी चुराए

Next Post

पाली-शॉप में घुसे चोर लाखों के फोन ले गए: रिपेयर के लिए आए कस्टमर के मोबाइल भी चुराए

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page