PALI SIROHI ONLINE
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशानुसार चोरी, नकबजनी के प्रकरणों का खुलासा कर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत किशोर सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व मुकेश चौधरी वृताधिकारी वृत सिरोही के निकट सुपरविजन में घनश्याम सिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सिरोही सदर मय जाब्ता द्वारा ग्राम माण्डवा में टेन्ट हाउस के गोदाम में से लाईट डेकोरेशन वायर चोरी करने की वारदात का खुलासा कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
घटना विवरणः-परिवादी तेजाराम पुत्र सोमाजी जाति रावल निवासी माण्डवा द्वारा थाने पर रिपोर्ट इस आशय की दी गई मेरा माण्डवा गांव में टेन्ट का गोदाम स्थित है जिसमे टेन्ट डेकोरेशन का सामान एवं बिजली के वायर आदि पडे रहते है दिनाक 28.07.2026 को मैं गोदाम पर गया तो देखा की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोदाम की दिवार कुदकर बिजली के वायर चोरी किये गये वगैरह रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा अथक व भरसक प्रयास कर महेन्द्र कुमार, रविन्द्र कुमार उर्फ रवि, जितेन्द्र कुमार व कैलाश कुमार को दस्तयाब कर बाद पूछताछ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण से प्रकरण में अनुसंधान जारी है।
तरीका वारदातः मुल्जिमान आले दर्जे के बदमाश है जो मण्डप डेकोरेशन का कार्य करते है तथा रात्रि में मौका देखकर चोरी करते है एंव वायर को जला कर अन्दर से कॉपर निकाल कर बेचते हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1. महेन्द्र कुमार पुत्र नवाराम जाति गवारीया उम्र 22 साल पैशा मण्डप का कार्य निवासी माण्डवा पुलिस थाना, सिरोही सदर।
2. रविन्द्र कुमार उर्फ रवि पुत्र जगदीश जाति भील उम्र 22 साल पैशा मण्डप का कार्य निवासी माण्डवा पुलिस थाना सिरोही सदर।
3. जितेन्द्र कुमार पुत्र सुरताराम जाति भील उम्र 35 साल पैशा मजदुरी का कार्य निवासी माण्डवा पुलिस थाना सिरोही सदर ।
4. कैलाश कुमार पुत्र गोगाराम जाति भील उम्र 28 साल पैशा मण्डप का कार्य निवासी माण्डवा पुलिस थाना सिरोही सदर।
पुलिस टीमः-
1 राजेश कुमार स.उ.नि.पु. पुलिस थाना सिरोही सदर। (विशेष भूमिका)
2. नरपत सिह सउनिपु, पुलिस थाना सिरोही सदर।
3. सीताराम कानि 950, पुलिस थाना सिरोही सदर। (विशेष भूमिका)
4. प्रवीण सिह कानि 861 पुलिस थाना सिरोही सदर।
5. लक्ष्मण सिंह कानि. 314 पुलिस थाना सिरोही सदर।


