• March 24, 2026

शिवगज-केसरपुरा में घात लगाकर युवकों पर हमला किया हथियारों से लैस लोगों ने की मारपीट

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

शिवगंज। ग्राम केसरपुरा में रविवार देर रात बाइक से घर लौट रहे तीन युवकों पर घात लगाकर बैठे करीब एक दर्जन लोगों ने हमला कर दिया। हमलावर धारदार हथियारों और लाठियों से लैस थे। हमले में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाधिकारी

बाबूलाल राणा ने बताया कि केसरपुरा निवासी किशन राणा (30) ने रिपोर्ट दी कि वह अपने साथी राजू मीणा (निवासी झूपाघाटा, सिरोही) और उपवन राणा (निवासी मोरथला, आबूरोड) के साथ बाइक से घर लौट रहा था।

इसी दौरान रास्ते में घात लगाकर बैठे आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों में पुखराज भील, किशोर भील, यश, श्रवण मीणा, किरण मीणा और राजू भील सहित 10-12 लोग शामिल थे, जो धारिया, कुल्हाड़ी और लाठियों से लैस थे। सभी ने एकजुट होकर तीनों युवकों पर हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

You cannot copy content of this page