PALI SIROHI ONLINE
बाली। उपखण्ड के फालना खिमेल रोड पर ब्रिज के पास बुधवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ एक क्षतिग्रस्त बाइक सड़क किनारे मिली और बाइक सवार हसवर्धन सिंह पुत्र सुमेर सिंह निवासी धणी घायल अवस्था मे मिला सूचना पर 108 एम्बुलेंस के emt हरीश मक्शोना पायलट जय कुमार माली घटना स्थल पहुचे ओर घायल को बाली जिला चिकित्सालय पहुचाया जहा उसका उपचार जारी है।
पास ही घायल अवस्था में मिला
यह घटना खीमेल और धणी के बीच हुई, जहां राह चलते लोगों ने सड़क किनारे एक क्षतिग्रस्त बाइक और उसके पास घायल अवस्था में पड़े युवक को देखा। बाइक सड़क किनारे ही पड़ी रही। राहगीरों ने बिना देर किए घायल युवक को 108 की सहायता से बाली अस्पताल पहुंचाया और घटना की सूचना पुलिस को दी।
फालना पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।


