PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सोमवार रात्री विवेकानंद बस स्टैंड के पीछे से घर के बाहर खडी 2 बाईक को अज्ञात चोर चोरी कर भागे,अज्ञात चोर कैमरे मे हुए कैद, पुलिस जूटी जांच में
तखतगढ 4 अगस्त (खीमाराम मेवाडा) पीछले एक सप्ताह से तखतगढ नगर पालिका क्षेत्र मे अज्ञात बाइक चोरो की गैंग पुरी तरह सक्रिय होकर मक्कड जाल बिछाया कर पुलिस गस्त को चुनौती भरा सवालिया निशान खडे करते नजर आने लगे है। अज्ञात चोरो की गैंग ने छठे दिन फिर महावीर बस्ती क्षेत्र से एक साथ दो बाइक चोरी कर ले जाते सीसीटीवी कैमरो मे कैद हो चूके है। दरअसल पीछले गुरुवार रात्री को महावीर बस्ती के फालना रोड स्थित सतनाम कॉलोनी निवासी अशोक पुत्र पोसाराम के घर के बाहर खडी बाईक को अज्ञात चोरी कर भागने का मामला अभी शांत हुआ ही नही उतने मे सोमवार रात्री 11.30 बजे से 11.45 के बिच मात्र 15 मिनट मे ही स्वामी विवेकानंद बस स्टैंड के पीछे की गली से कल्पेश कुमार पुत्र जगदीश सोनी के घर के बाहर से हीरो होंडा शाइन और उनके नजदीक भूपेंद्र कुमार पुत्र आनंद स्वरूप जोशी के घर के बाहर खडी स्प्लेंडर दोनो बाईक एक साथ उठाकर भाग निकले
मंगलवार सुबह घर के बाहर खड़ी बाईके नदारद मिले पर आसपास मे लगे सीसीटीवी कैमरो के फुटेज खंगाल ने पर रात्री 11.30 से 11.45 बजे तक आरोपीगण कैमरे मे कैद दिखाई देने पर दोनो परार्थीगण कल्पेश और भूपेन्द्र कुमार दोनो ने तखतगढ थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपीगणो की रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल ने जुटी हुई है।


